विज्ञान

पुरातत्वविदों को मिला राजा तुतनखामुन के दादा की 26 फुट लंबी मूर्ति, 3300 साल पहले मिस्र पर किया था राज

Rani Sahu
23 Jan 2022 5:07 PM GMT
पुरातत्वविदों को मिला राजा तुतनखामुन के दादा की 26 फुट लंबी मूर्ति, 3300 साल पहले मिस्र पर किया था राज
x
पुरातत्वविदों ने मिस्र के राजा तुतनखामुन के दादा राजा अमेनहोटेप III की 26 फुट लंबी मूर्ति को खोजा है

काइरो: पुरातत्वविदों ने मिस्र के राजा तुतनखामुन के दादा राजा अमेनहोटेप III की 26 फुट लंबी मूर्ति को खोजा है। अमेनहोटेप III की मूर्ति का निर्माण विशाल चूना पत्थर को काटकर किया गया है। पुरातत्वविदों को यह प्राचीन मूर्ति लक्सर के अमेनहोटेप III के मंदिर की खुदाई के दौरान मिली है। तुतनखामुन के दादा ने लगभग 3300 साल पहले प्राचीन मिस्र पर शासन किया था। उनकी मूर्ति की खोज को मिस्र के पुरातात्विक इतिहास की बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया जा रहा है। तुतनखामुन प्राचीन मिस्र के 18वें राजवंश के 11वें राजा थे।

तुतनखामुन के दादा की मूर्ति से क्या-क्या मिला
इस मूर्ति में राजा तुतनखामुन के दादा को सिर पर नेवले के आकार का मुकुट, एक शाही दाढ़ी और चौड़ा हार पहने हुए दिखाया गया है। खोजबीन के बाद वैज्ञानिकों को अमेनहोटेप III की मूर्ति के सीने में एक स्क्रिप्ट भी मिली है। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय के अनुसार, वैज्ञानिक होरिग सोरोसियन के नेतृत्व में काम कर रहे मिस्र-जर्मन पुरातात्विक दल को अंत्येष्टि भवन में पानी में डूबी विशाल मूर्तियां मिलीं हैं। इसे टेंपल ऑफ मिलियंस ऑफ ईयर भी कहा जाता है।
मिस्र के लक्सर में की गई यह ऐतिहासिक खोज
यह मंदिर मिस्र के लक्सर में स्थित है। लक्सर को राजाओं की घाटी कहा जाता है। यहां मिस्र के कई प्राचीन राजाओं के घर होने के साथ-साथ सबसे पुराने और सबसे प्राचीन पुरातात्विक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। 26 फुट लंबे स्फिंक्स की मूर्ति के साथ, टीम ने देवी सेखमेट की लगभग तीन मूर्तियां, सूर्य देवता के शेर की तरह रक्षक और एक बड़े-बड़े खंभो वाले हॉल के भी अवशेष मिले हैं। पूरे हॉल की दीवारों को समारोह और अनुष्ठान वाले दृश्यों से सजाया गया है।
उत्सव मनाने वाले सड़क के शुरुआत में बनी थी यह मूर्ति
इस अभियान का नेतृत्व करने वाले पुरातत्वविद होरिग सोरोसियन ने स्फिंक्स की प्राचीन मूर्ति की खोज को काफी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह मूर्ति प्राचीन साम्राज्य के जुलूस मनाने वाले सड़क के एकदम शुरुआत में स्थापित की गई थी। इस सड़क पर हर साल खूबसूरत वैली फेस्टिवल का आयोजन किया जाता था। साल में एक बार होने वाले इस आयोजन में लोग अपने मृत प्रियजनों की याद में उपहार भेंट करते थे। यह केवल प्राचीन शहर थेब्स में ही मनाया जाता था
12 साल की उम्र में राजा बने थे तुतनखामुन के दादा
अमेनहोटेप III को मिस्र के प्रसिद्ध शासक तुतनखामुन का दादा माना जाता है। न्होंने 14 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में मिस्र के साम्राज्य को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया था। उनका विशाल साम्राज्य दक्षिण में नूबिया से उत्तर में सीरिया तक फैला हुआ था। 18वें राजवंश के शासक अमेनहोटेप III 12 साल की उम्र में राजा बने थे। माना जाता है कि उन्होंने 1386 और 1349 ईसा पूर्व के बीच मिस्र पर शासन किया था।
Next Story