विज्ञान

पुरातत्वविदों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, खुदाई के दौरान हुआ ये...

jantaserishta.com
27 Jun 2022 1:26 PM IST
पुरातत्वविदों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, खुदाई के दौरान हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: 79 ईस्वी में ज्वालामुखी विस्फोट में दबे रोमन शहर पोम्पेई (Pompeii) में, पुरातत्वविदों ने एक कछुए और उसके अंडे के अवशेषों को खोजा है. ये प्रेगनेंट कछुआ एक टूटे हुए घर के गोदाम के फर्श के नीचे छिपा हुआ पाया गया था. संभावना जताई जा रही है कि विसुवियस ज्वालामुखी के फटने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी.

यह 5.5 इंच लंबा हरमन कछुआ (Hermann's tortoise) था. पुरातत्वविदों का मानना है कि कछुए की यह प्रजाति दक्षिणी यूरोप में आम है. इस कछुए ने एक ऐसे घर के मलबे में शरण ली थी जो भूकंप से बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था.
मानव विज्ञानी वेलेरिया अमोरेटी (Valeria Amoretti) का कहना है कि इस कछुए ने अंडे देने के लिए एक गड्ढा खोदा था, लेकिन वह अंडा दे नहीं पाया, जिससे हो सकता है उसकी मौत हो गई हो.
62 ईस्वी में एक भयानक भूकंप से तबाह हुए इलाके की खुदाई के दौरान, ये चीजें सामने आईं. यह साइट मूल रूप से एक बड़ा घर था, जिसमें पेंटिंग भी थीं जो पहली शताब्दी ईसा पूर्व की थीं.
पुरातत्वविदों को इस बात की जानकारी नहीं है कि इस इमारत को बहाल क्यों नहीं किया गया और इस जगह को सार्वजनिक स्नान घर बना दिया गया.
पोम्पेई के महानिदेशक गेब्रियल ज़ुचट्रीगल (Gabriel Zuchtriegel) का कहना है कि सभी घरों को दोबारा नहीं बनाया गया था और इस इलाके, खासकर केंद्र वाले इलाके इस हद तक खराब हो गए थे कि वहां जंगली जानवरों ने रहना शुरू कर दिया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story