विज्ञान

धरती के नजदीक दूसरी दुनिया!, जहां चलता है उलटा समय चक्र

jantaserishta.com
24 March 2022 6:49 PM IST
धरती के नजदीक दूसरी दुनिया!, जहां चलता है उलटा समय चक्र
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: एडवांस तकनीक के इस दौर में कई दशकों से धरती और ब्रह्मांड के बारे में रिसर्च जारी है. इसके बावजूद वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा बहुत कुछ है जिसका पता लगाना बाकी है. इस बीच वैज्ञानिकों को अपनी दुनिया के बारे में तो बहुत कुछ पता है, लेकिन अब उन्हें धीरे-धीरे एक ऐसी दुनिया पर भी यकीन हो गया है, जो हमारी दुनिया से बिल्कुल उलटी है.

न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एनल्स ऑफ फिजिक्स जर्नल में इस सिद्धांत की विस्तार से व्याख्या की गई है. इसके पीछे की थ्योरी उस सामान्य भौतिकी (Physics) कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसे सीपीटी (CPT) कहा जाता है. ये दुनिया हमारी धरती (Earth) के पास ही हो सकती है. रिसर्च के मुताबिक ये दुनिया भौतिकी के नियमों में हमारी दुनिया से बिल्कुल उलट होगी.
उदाहरण के तौर पर हम समय की गणना जिस तरह करते हैं, यहां वक्त उससे बिल्कुल उल्टा चलता होगा. इस रहस्यमयी समांतर दुनिया को लेकर वैज्ञानिक और भी रिसर्च कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी एंटी यूनिवर्स की थ्योरी पर यकीन है. वैज्ञानिक भी इस बात की संभावना से इनकार नहीं करते हैं कि हमारी दुनिया की ही तरह एक ऐसी भी दुनिया है, जहां वक्त उल्टा चलता है.
वैज्ञानिकों का मानना है कि एंटी यूनिवर्स की थ्योरी फंडामेंटल सीमेट्रीज पर निर्भर है. इस थ्योरी पर काम करते हुए डार्क मैटर्स की व्याख्या की जा सकती है. रिसर्चर्स का ये भी कहना है कि इस दुनिया में न्यूट्रॉन दायीं तरफ से घूमते होंगे. इस दुनिया की बात को साबित करकने के लिए वैज्ञानिक मास न्यूट्रॉन्स की टेस्टिंग कर रहे हैं. वो अगर इस प्रोजेक्ट में कामयाब होते हैं तो इस दूसरी दुनिया की बात साबित हो जाएगी. इस थ्योरी की सबसे अहम बात ये है कि हमारी दुनिया की तरह इस समांतर दुनिया में गुरुत्वाकर्षण शक्ति नहीं पाई गई होगी, इसी वजह से वहां सब कुछ रिवर्स यानि उल्टे मोड में चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story