विज्ञान

सौर मंडल में मौजूद है एक और पृथ्वी, वैज्ञानिकों को मिला सबूत

Rani Sahu
5 May 2022 6:30 PM GMT
सौर मंडल में मौजूद है एक और पृथ्वी, वैज्ञानिकों को मिला सबूत
x
शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन (Moon of Saturn Titan) पर वायुमंडल स्थित है

Space News in Hindi: शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन (Moon of Saturn Titan) पर वायुमंडल स्थित है जो सौरमडल का एकमात्र ऐसा प्राकृतिक उपग्रह है। शनि के 82 चंद्रमाओं में सबसे अनोखा टाइटन है जिसकी सतह पर लैंडस्केप्स होने के सबूत मिले हैं। शनि के चंद्रमा और धरती में कई समानताएं हैं। अलग-अलग मौसमों के कारण बने ग्लोबल सैंड साइकिल की वजह से टाइटन पर लैंडस्केप्स का निर्माण हुआ है। टाइटन पर नदियां, झीलें और समुद्र मौजूद हैं, लेकिन यहां स्थित झीलों में अलग-अलग पदार्थ हैं।

तरल मीथेन की बहती हुई धाराओं से टाइटन की सतह बर्फीली बनती हैं जबकि नाइट्रोजन हवाओं से रेत के टीलों का निर्माण होता है। स्टैन्फोर्ड यूनिवर्सिटी के भूवैज्ञानिक ने एक नई रिसर्च स्टडी में कई जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया है कि टाइटन पर रेत के टीले, मैदानी इलाके आदि का कैसे निर्माण हुआ होगा। जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया है जिससे जानकारी मिलती है कि चंद्रमा की सतह पर मौसम चक्र से दोनों की गति संचालित होती है।
सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती'
इस स्टडी में बताया गया है कि इस प्राकृतिक उपग्रह और धरती के बीच कई समानताएं पाई गई हैं। भूवैज्ञानिक और शोध करने वाले वैज्ञानिक अब शनि के चंद्रमा टाइटन पर जीवन की तलाश कर रहे हैं।
सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती'
धरती पर सालों से हो रहे कटाव की वजह से सेडिमेंट रॉक्स और मिनरल्स से सेडिमेंट ग्रेन्स का निर्माण होता है। इनकी परतों का निर्माण हवा या पानी से होता है। भू-जल, दबाव और कभी-कभी ऊष्मा की वजह से यह पत्थर बन जाते हैं।
सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती'
वैज्ञानिकों ने बताया है कि टाइटन पर टीले और मैदानी इलाकों आदि के निर्माण की भी यही प्रक्रिया हो सकती है। सॉलिड ऑर्गेनिक कम्पाउंड्स से टाइटन के सेडिमेंट्स का निर्माण हुआ है। टाइटन के रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक धरती पर मिलने वाले ओइड्स पर रिसर्च कर रहे हैं। इन सेडिमेंट्स को ही ओइड्स कहते हैं। वैज्ञानिक काफी समय से यह समझने में लगे हैं कि अलग-अलग संरचनाएं बनाने वाले इसके मूल ऑर्गैनिक कंपाउंड का दोनों में कैसे बदलाव हो सकता है। धरती पर इस सवाल का जवाब मिलता है।
सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती'
वैज्ञानिकों ने सेडिमेंट पर शोध किया है। यह गोलाकार और छोटे हैं और उथले उष्णकटिबंधीय समुद्रों में मिलते हैं। कैल्सियम कार्बोनेट को पानी से खींचने पर सेडिमेंट का निर्माण होता है और जो दानों के चारों तरफ परत का निर्माण करते हैं।
सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती'
वैज्ञानिकों ने टाइटन की दिशा से संबंधित डेटा और अपने मॉडल को एक साथ जोड़ा जिसके बाद पाया गया कि टाइटन की सतह पर लैंडस्केप्स स्थित हैं।
Next Story