विज्ञान

इस बार होने वाला है वलयाकार सूर्यग्रहण

Apurva Srivastav
6 Oct 2023 2:29 PM GMT
इस बार होने  वाला है वलयाकार सूर्यग्रहण
x
ग्रहण: अक्‍टूबर का महीना आसमान में होने वाली घटनाओं के ल‍िहाज से दिलचस्‍प होने वाला है। इस महीने 2 ग्रहण लगने वाले हैं। सूर्य (Surya Grahan 2023) और चंद्रमा (chandra Grahan 2023) दोनों पर ग्रहण लगेगा। इसकी शुरुआत 14 अक्‍टूबर को होगी। जब एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular solar eclipse) ‘रिंग ऑफ फायर' अमेरिका के 8 राज्‍यों में दिखाई देगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, इस ग्रहण को अमेरिका के उत्तर में ओरेगॉन से लेकर गल्‍फ ऑफ मैक्सिको तक देखा जाएगा।
क्‍योंकि भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं होगा, ऐसे में अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स का रुख कर सकते हैं। नासा इस ग्रहण का लाइव कवरेज करने वाली है। उसके ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर ग्रहण को देखा जा सकेगा। यानी दुनियाभर के लोग ‘रिंग ऑफ फायर' के नजारे को ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे।
क्‍या है Ring of Fire
चक्राकार या वलयाकार सूर्यग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। यह तब होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। हालांकि वह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता और सूर्य पर एक काली डिस्‍क की तरह दिखता है।
14 अक्‍टूबर को सूर्य ग्रहण के बाद 28 अक्‍टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह यूरोप, अफ्रीका, एशिया, अंटार्कटिका और ओशिनिया समेत पूर्वी गोलार्ध के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण भी प्रभावी नहीं होगा। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की घटनाएं एक ही महीने में होना अमूमन नहीं होता। ऐसे में उन लोगों के लिए यह दिलचस्‍प मौका है, जिनकी दिलचस्‍पी आसमान में होनी वाली घटनाओं में है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्र ग्रहण की घटना को नग्‍न आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन सूर्य ग्रहण को इस तरह देखना घातक है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सौर फिल्टर का उपयोग करना चाहिए। कैमरों और टेलीस्‍कोप की मदद से भी सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।
Next Story