विज्ञान

मिस्र में मिला प्राचीन रहस्‍यमय टाइम कैप्‍सूल, भरे हुए हैं 18 हजार नोट्स, खुलेंगे कई राज ?

Tulsi Rao
8 Feb 2022 4:33 AM GMT
मिस्र में मिला प्राचीन रहस्‍यमय टाइम कैप्‍सूल, भरे हुए हैं 18 हजार नोट्स, खुलेंगे कई राज ?
x
इस टाइम कैप्‍सूल की खोज मिस्र के प्राचीन कस्‍बे अथरिबिस में की गई है जो आधुनिक सोहाग शहर के पास स्थित है। इन नोट्स को बर्तन के टूटे हुए हिस्‍से पर लिखा गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मिस्र में पुरातत्‍वविदों के हाथ एक अनमोल 'खजाना' लगा है। खुदाई के दौरान पुरातत्‍वविदों को एक प्राचीन टाइम कैप्‍सूल मिला है जो 18 हजार नोट्स से भरा हुआ है। इन 18 हजार पट्टियों पर प्राचीन मिस्र की सभ्‍यता के बारे में काफी कुछ लिखा गया है। इस टाइम कैप्‍सूल की खोज मिस्र के प्राचीन कस्‍बे अथरिबिस में की गई है जो आधुनिक सोहाग शहर के पास स्थित है। इन नोट्स को बर्तन के टूटे हुए हिस्‍से पर लिखा गया है।

प्राचीन मिस्र में प्राइवेट लेटर, कपड़ों की लिस्‍ट और साहित्‍य से जुड़े लेखन के लिए बर्तन टूटे हुए हिस्‍सों का इस्‍तेमाल नोटपैड के रूप में किया जाता था। एक्‍सप्रेस न्‍यूज ने मिस्र के प्राचीन इतिहास के जानकार प्रफेसर क्रिस्चियन लेइट्ज के हवाले से कहा, 'प्राचीन काल में बर्तन के इन टूटे हुए हिस्‍सों का इस्‍तेमाल लिखने के लिए और स्‍याही से कुछ उकेरने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता था।'
मिस्र में मिला प्राचीन नोट्स, कई जानकारी मिली
टुकड़ों पर विभिन्‍न खानों और अन्‍य रोजमर्रा के सामानों की लिस्‍ट
प्रफेसर की खोज टीम ने कहा कि ये बर्तन के टूटे हुए हिस्‍से अथरिबिस शहर में रोजमर्रा के जीवन के बारे में कई महत्‍वपूर्ण सूचनाएं देते हैं। उन्‍होंने कहा कि 80 फीसदी टुकड़ों पर डेमोटिक भाषा में लिखा गया है जो पटोलेमाइक और रोमन काल में प्रशासकीय भाषा थी। यह समय करीब 600 ईसापूर्व का है। कई ऐसे पत्‍थर मिले हैं जिस पर यूनानी शब्‍द भी लिखे हैं। कुछ टुकडों पर जहां तस्‍वीरें बनी हुई हैं, कुछ पर शब्‍द लिखे हुए हैं।
कुछ ऐसे भी टुकड़े हैं ज‍िनपर दोनों ही लिखा हुआ है। टीम ने कहा कि इन टुकड़ों पर विभिन्‍न खानों और अन्‍य रोजमर्रा के सामानों की लिस्‍ट बनी हुई है। इसमें आश्‍चर्यजनक बात यह है कि ज्‍यादा टुकड़ों पर एक प्राचीन शैली का इस्‍तेमाल किया गया है। उनके महीने की लिस्‍ट, नंबर, गण‍ितीय समस्‍या, ग्रामर आदि एक जैसा ही है। अथरिबिस एक समय में निचले मिस्र के इलाके की राजधानी हुआ करता था। यह राजधानी काहिरा से 40 क‍िमी दूर नील नदी के पूर्वी किनारे पर है।


Next Story