विज्ञान

9-10 जनवरी की रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जिसे खुली आंखों से देखा जा सकेगा

Triveni
10 Jan 2021 1:23 PM GMT
9-10 जनवरी की रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जिसे खुली आंखों से देखा जा सकेगा
x
ब्रह्मांड में ग्रह अक्सर इधर से उधर घूमते नज़र आते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ब्रह्मांड में ग्रह अक्सर इधर से उधर घूमते नज़र आते हैं। इनका वैज्ञानिक एवं खगोलीय दोनों दृष्टि से काफी महत्व होता है। 9 और 10 जनवरी की रात ऐसा ही एक अद्भुत संगम आसमान में देखने को मिलेगा। जानकारों के अनुसार बुध, बृहस्पति और शनि ग्रह के मिलने के चलते यह अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। इनकी युति से त्रिकोण का आकर बनेगा। इसे लोग खुली आंखों से देख सकेंगे। यह नजारा सूर्यास्त के बाद दिखाई देगा।

खगोलीय दृष्टि से यह घटना काफी रोमांचक होगा। एक्सपर्ट्स की माने तो 9 जनवरी की रात को सबसे चमकीला ग्रह बृहस्पति, बुध और शनि के साथ मिलकर त्रिकोण का आकार बनाएगा। तीनों ग्रहों का यह संगम दक्षिणी पश्चिमी भाग में देखने को मिलेगा। इस अदभुत दृश्य को आप किसी भी ऊंची इमारत या खुली जगह से देख सकते हैं। यह विस्मरणीय नजारा आपको लगभग 30 मिनट तक दिखाई देगा। उस वक्त आसमान में तीनों ग्रह एक रेखा के पार जाते हुए नजर आएंगे। यूं तो इस दुर्लभ दृश्य को खुली आंखों से देखा जा सकेगा लेकिन इसे स्पष्ट रूप से देखने के लिए आप टेलेस्कोप की मदद ले सकते हैं।
बताया जाता है कि 10 जनवरी की शाम को सूर्यास्त के बाद आकाश में त्रिभुज के रूप में ट्रिपल कंजंक्शन को देखा जा सकेगा। इसके लिए आपको किसी यंत्र की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे खुली आंखों से भी देख सकेंगे सूर्यास्त के बाद बुध ग्रह, बृहस्पति और शनि लगभग समवर्ती त्रिकोण के रूप में दिखाई देंगे। इस दौरान आपको बुध ग्रह सूर्य से थोड़ा दूर नजर आएगा। जबकि शनिवार की रात सबसे पहले आपको आसमान में चमकीला बृहस्पति ग्रह दिखाई देगा इसके नीचे बुध और अंत में शनि ग्रह होगा बृहस्पति की तुलना में शनि ग्रह 10 गुना धुंधला नजर आएगा।


Next Story