- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- डल्स बेस कैंप में चलता...
विज्ञान
डल्स बेस कैंप में चलता है एलियंस का राज, नकली इंसान बना रहे हैं Aliens
Shubhra Nandy
27 Jun 2021 1:41 PM IST

x
अमेरिका (America) के न्यू मैक्सिको (New Mexico) के रेगिस्तान में डल्स बेस (Dulce Base) है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिका (America) के न्यू मैक्सिको (New Mexico) के रेगिस्तान में डल्स बेस (Dulce Base) है. यह बेस काफी विवादित (Controversial) है. दावा किया जाता है कि इस जगह पर एलियंस (Aliens) से जुड़े कई राज छिपे हुए हैं. साथ ही यहां एलियंस (Aliens) और यूएफओ (UFO) से जुड़े एक्सपेरिमेंट भी किए जाते हैं.
कई अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने कई बार एलियंस (Aliens) और यूएफओ (UFO) देखे हैं. उन्होंने इसकी जानकारी बड़े अधिकारीयों को दी भी थी. लेकिन इन सभी बातों को हमेशा के लिए दबा दिया गया (Alien Secrets).
यूएफओ पर रिसर्च (UFO Research) करने वाले एक्सपर्ट्स ने सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने बताया कि जिस न्यू मैक्सिको के डल्स बेस (Dulce Base, New Mexico) की सच्चाई अमेरिका छिपाता है, वहां असल में एलियंस का राज (Aliens Rule) है. वहां एलियंस रहते हैं और एक्सपेरिमेंट करते हैं. उस पूरे क्षेत्र का कंट्रोल एलियंस के हाथों में है
एलियंस के बारे में एक काफी रोचक लेकिन चौंकाने वाली जानकारी मिली है. दरअसल, एलियंस ने कई पैरों वाले इंसान की ब्रीड (Mutilegged Humans Breed) का निर्माण किया है. इस सीक्रेट को UFO ट्रूथर्स बुक (UFO Truthers Book) में डिटेल से बताया गया है.
न्यू मैक्सिको (New Mexico) के इस सीक्रेट बेस के बारे में 1990 में भी चर्चा की गई थी. दिवंगत कमांडर मिल्टन विलियम कूपर (Milton William Cooper) ने 'द अल्टीमेट डिसेप्शन' (The Ultimate eception) नाम की किताब में लिखा था कि रेगिस्तान का ये सीक्रेट बेस (Aliens Secret Base) एलियंस द्वारा चलाया जाता है. कूपर का दावा था की वे इस कैंप से बचकर बाहर आ गए थे. उन्होंने अंदर जो कुछ देखा, उसी के बारे में किताब में लिखा है. इस एरिया को एलियंस से छुड़ाने के लिए अमेरिकी नेवी ने कोशिश की थी लेकिन तब एलियंस ने 66 सैनिकों को मार डाला था. उनकी बॉडी तक नहीं मिली थी. इस वजह से कूपर ने अंदाजा लगाया था कि इनके डीएनए के जरिये एलियंस हाइब्रिड (Hybrid Humans) बना सकते हैं.
Next Story





