विज्ञान

मंगल पर है एलियंस का घर! NASA को लाल ग्रह पर मिला रहस्यमय 'दरवाजा, मंगल पर कई साल बाद तक मौजूद था पानी

Tulsi Rao
14 May 2022 12:00 PM GMT
मंगल पर है एलियंस का घर! NASA को लाल ग्रह पर मिला रहस्यमय दरवाजा, मंगल पर कई साल बाद तक मौजूद था पानी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वाशिंगटन :मंगल पर किसका घर है? यह सवाल इसलिए चर्चा में है क्योंकि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने लाल ग्रह पर एक दरवाजे की खोज की है। नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल पर दरवाजे जैसी एक आकृति दिखी है। रोवर की नई फोटो में यह दिलचस्प चीज सामने आई है जिसके बाद लोग इसे एलियंस के घर का दरवाजा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे एलियंस के अस्तित्व से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

खबरों के मुताबिक मंगल की सतह पर यह दरवाजा चट्टानों का बना हुआ है जो दूसरी दुनिया के किसी रास्ते जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि इनमें से किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है। रोवर की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कई लोगों ने इसे सिर्फ एक टूटी चट्टान बताया। हालांकि यह सच हो सकता है क्योंकि ग्रह पर पिछले कुछ समय से कई भूकंप आ रहे हैं। 4 मई को मंगल पर इस महीने का सबसे बड़ा भूकंप दर्ज किया गया।
सिर्फ कुछ इंच लंबी हो सकती है चट्टान
शोधकर्ता यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह दरवाजे जैसी आकृति क्या है और कैसे अस्तित्व में आई। नासा ने कहा कि Greenheugh Pediment नाम की इस भूवैज्ञानिक विशेषता को रोवर के मस्ट कैमरे ने कैप्चर किया है। दरवाजे जैसी यह चट्टान काफी बड़ी दिखाई दे रही है। लेकिन वास्तव में यह सिर्फ कुछ इंच या कुछ सेमी लंबी हो सकती है। इसलिए किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए और अधिक रिसर्च की जरूरत है।
मंगल पर कई साल बाद तक मौजूद था पानी
इससे पहले चीन के जुरोंग रोवर को मंगल पर बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी। रोवर को ऐसे सबूत मिले थे जो संकेत देते हैं कि मंगल पर अनुमान से अधिक लंबे समय तक पानी मौजूद था। रोवर ने यूटोपिया प्लैनिटिया नामक इलाके में खनिजों, वातावरण और मैदान पर फैले पानी और बर्फ के विशालकाय क्षेत्र की जांच की। रोवर का डेटा बताता है कि जब कई वैज्ञानिक मंगल को शुष्क और ठंडा समझ रहे थे तब यूटोपिया प्लैनिटिया पर पानी मौजूद था।


Next Story