विज्ञान

ऑस्‍ट्रेलिया में मिला एलियन जैसे 23 अंडे

Rani Sahu
10 Feb 2022 12:02 PM GMT
ऑस्‍ट्रेलिया में मिला एलियन जैसे 23 अंडे
x
ऑस्‍ट्रेलिया के न्‍यू साउथ वेल्‍स इलाके में सांप पकड़ने वाले एक समूह को एलियन जैसे अंडे मिले हैं

ऑस्‍ट्रेलिया के न्‍यू साउथ वेल्‍स इलाके में सांप पकड़ने वाले एक समूह को एलियन जैसे अंडे मिले हैं। इन अंडों में दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का जहर भरा हुआ था। यह जहर इतना खतरनाक है कि अगर इंसान के शरीर में घुस जाए तो तुरंत उसे दिल का दौरा पड़ जाएगा। बताया जा रहा है कि ये अंडे ईस्‍टर्न ब्राउन सांप के हैं जो देखने में बिल्‍कुल एलियन की तरह से नजर आ रहे हैं। इन सांपों की गणना विश्‍व के सबसे जहरील सांपों में की जाती है।

यह ऑस्‍ट्रेलिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप माना जाता है और यह सात फुट तक लंबा हो सकता है। ऑस्‍ट्रेलियन स्‍नेक कैचर के मालिक सीन काडे अब इन बढ़‍िया स्थिति में मिले 23 अंडों के सरोगेट पिता की तरह से हो गए हैं। उन्‍हें ये सभी अंडे पिछले महीने ही मिले हैं। उन्‍होंने संकेत दिया है कि इतनी बड़ी मात्रा में अंडों का मिलना अपने आप में दुर्लभ घटना है। सीन ने कहा कि इन अंडो से मार्च महीने में सांप के बच्‍चे बाहर आ जाएंगे।
काटने पर इंसान को पड़ सकता है दिल का दौरा
सीन ने मजाक किया कि उनकी फ्रेंड अब इन सांपों की आंटी हो जाएंगी। उन्‍होंने कहा, 'मेरी फ्रेंड ने अंडे सेने की मशीन ले ली है। सांप के अंडे चमड़े की तरह से हैं और मुलायम हैं। यह पक्षियों के अंडे की तरह से बहुत कठोर नहीं हैं। इसलिए उन्‍हें नमी की आवश्‍यकता है। सीन ने बताया कि जब ये सांप जंगल में अंडे देते हैं तो वे उसे बच्‍चों के खुद से निकलने के लिए छोड़ देते हैं।
सांपों के विशेषज्ञ ने कहा क‍ि उनका मानना है कि केवल 6 अंडों में से ही बच्‍चे निकल पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि 6 अच्‍छी स्थिति में हैं और अगर हम इनमें से एक भी अंडा सुरक्षित रख सके तो यह मेरे लिए अच्‍छा रिजल्‍ट होगा। सीन ने खुलासा किया कि एक बार जब ये बच्‍चे बाहर आ जाएंगे तब वे जंगल में लौट जाएंगे और वे तुरंत ही जहरीले हो जाएंगे। उन्‍होंने कहा क‍ि जब ये सांप काटते हैं तो इंसान को दिल का दौरा पड़ सकता है और उसकी मौत हो सकती है।
Next Story