विज्ञान

कृषि वैज्ञानिक ने देखा सोयाबीन की खेती

Gulabi
2 Oct 2021 11:29 AM GMT
कृषि वैज्ञानिक ने देखा सोयाबीन की खेती
x
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रखंड के बड़कागांव गांव में शुक्रवार को समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के अंतर्गत सोयाबीन की खेती पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रखंड के बड़कागांव गांव में शुक्रवार को समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के अंतर्गत सोयाबीन की खेती पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। पौधा प्रजनन वैज्ञानिक डॉ. आर के मंडल की देखरेख में इसका आयोजन हुआ। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. मंडल ने बड़का गांव में लगाई गई सोयाबीन की प्रजाति अनामिका जेएस 335, के एस एल बी की खेती को देखा। केवीके की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने कहा कि केन्द्र द्वारा जिले के बड़कागांव, खानपुर, जगदीशपुर, सारीपट्टी, हिलसर, सिकटियां, पांडेयपुर गांवों में बीस हेक्टेयर जमीन में सोयाबीन की खेती कराई जा रही है। कहा कि नीलगायों द्वारा सोयाबीन की खेती को बर्बाद नहीं करने से किसान काफी उत्साहित हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मंडल ने कहा कि थीरम कप्तान दो ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से बीज का उपचार करके लगाया गया है। फफूंद नाशक दवाओं से उपचारित बीज को पांच ग्राम राइजोबियम कल्चर एवं पांच ग्राम पीएसबी प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित कर लगाया गया है। मौके पर किसानों के साथ-साथ कृषि स्नातक के विद्यार्थी विवेक कुमार, आत्या अनीश, मनीष कुमार, श्रवण कुमार पंडित, श्वेता कुमारी, राजेश कुमार, परशुराम सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सोहराब अली, फूल मोहम्मद, श्रीराम सिंह, हीरालाल यादव व रंजीत महतो थे।

उत्साहित, कृषि विज्ञान केन्द्र ने बड़का गांव में प्रक्षेत्र दिवस

बीस हेक्टेयर जमीन में सोयाबीन की खेती हुई

फोटो कैप्शन- 12 प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर खेत में पहुंचे कृषि वैज्ञानिक व किसान।

Next Story