विज्ञान

अंतरिक्ष यात्रा के बाद अब करेंगे चांद का सैर

Rani Sahu
7 Jan 2022 3:03 PM GMT
अंतरिक्ष यात्रा के बाद अब करेंगे चांद का सैर
x
जापान के अरबपति कारोबारी युसाकु मीजावा अंतरिक्ष में 12 दिन बिताने के बाद अब चंद्रमा की सैर पर जाना चाहते हैं

जापान के अरबपति कारोबारी युसाकु मीजावा अंतरिक्ष में 12 दिन बिताने के बाद अब चंद्रमा की सैर पर जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क की महत्वाकांक्षी परियोजना स्टार्टशिप के साथ करार भी किया है।

अब स्पेस से जुड़े कारोबार में निवेश करेंगे मीजावा
कारोबारी युसाकु मीजावा कई वर्षों से अंतरिक्ष की यात्रा से जुड़े व्यवसाय में कदम रखना चाहते थे। आखिरकार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से एक ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है। अरबपति कारोबारी ने 'स्पेस नाउ (अब अंतरिक्ष)' ट्वीट कर खुद के अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार में कदम रखने की घोषणा की।
अंतरिक्ष के बाद चंद्रमा की सैर पर जाने की चाहत
युसाकु मीजावा ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद शुक्रवार को राजधानी तोक्यो में पहली बार विदेशी संवाददाताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 'अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार में बहुत अधिक संभावनाएं हैं।' हालांकि युसाकु मीजावा क्रिसमस से पहले ही धरती पर लौट गए थे। अब चंद्रमा की सैर पर जाना चाहते हैं। 46 साल के युसाकु मीजावा रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज में बैठकर आठ दिसंबर को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। वो 2009 के बाद पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी यात्रा का पूरा खर्च खुद उठाया।
नासा और जाक्सा के प्रोजेक्ट में निवेश की योजना
स्टार्ट टुडे नाम की एक कंपनी के युसाकु मीजावा मालिक हैं। वो अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। जापानी कारोबारी की अपने देश की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा और अन्य संस्थानों की परियोजना में भी निवेश करने की प्लानिंग है।
Next Story