विज्ञान

कुत्ते, बिल्ली के बाद अब वैज्ञानिकों ने बनाया 'रोबोट चूहा', संकरी जगहों पर रेसक्यू में आएगा काम, जानें क्या है खासियत

Tulsi Rao
24 April 2022 4:20 AM GMT
कुत्ते, बिल्ली के बाद अब वैज्ञानिकों ने बनाया रोबोट चूहा, संकरी जगहों पर रेसक्यू में आएगा काम, जानें क्या है खासियत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टेक्नोलॉजी के विकास के साथ-साथ पहले इंसानों की तरह दिखने वाले रोबोट बनाए गए। बाद में जानवरों के रोबोट का निर्माण शुरु हुआ। पिछले कुछ साल में रोबोट मछली और कुत्ते के बारे में आपने बहुत सुना होगा। लेकिन अब चीन के वैज्ञानिकों ने एक रोबोट चूहा (Robot Rat) बनाया है। यह कारनामा बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है।

चार पैरों वाले इस छोटे से रोबोट चूहे का नाम SQuRo है। एक असली चूहे की ही तरह यह सबकुछ कर सकता है। यह झुक सकता है, खड़ा हो सकता है, चल सकता है, रेंग सकता है और मुड़ भी सकता है। इतना ही नहीं ये अपने वजन के लगभग 91 फीसदी के बराबर का भार भी उठा सकता है। टीम का मानना है कि छोटी और संकरी जगहों पर रेस्क्यू के दौरान यह उपयोगी साबित होगा।
असली चूहे की ही तरह बनाई गई रीढ़
शोधकर्ताओं ने कहा कि चूहे की बनावट और उसकी चाल-ढाल को नकल करने के कई प्रयास किए गए हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि चूहों का शरीर बहुत लचीला होता है, जिसके कारण वह पतली जगहों में भी घुस सकते हैं। इस रोबोट को बनाने के लिए असली चूहे के शरीर कि गतिविधियों का अध्ययन किया गया। बाद में एक असली चूहे की ही तरह इसकी भी एक लचीली और लंबी रीढ़ का निर्माण किया गया।
क्या हैं रोबोट-चूहे की खूबियां?
शोधकर्ताओं ने कहा कि इस रोबोट को बनाने का काम पूरा हो गया है। यह चल सकता है, झुक और खड़ा हो सकता है, पीछे मुड़ सकता है, इसके अलावा अगर यह गिर जाए तो फिर से सीधा हो सकता है। टेस्टिंग के दौरान SQuRo नें एक 3.5 इंच चौड़ी बाधा को पार किया। इसके साथ ही यह 15 डिग्री की ढलान पर चढ़ने में सक्षम था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब वैज्ञानिकों ने किसी जानवर से रोबोट बनाने की प्रेरणा ली हो। इससे पहले जनवरी में चीनी सेना ने एक बड़ा रोबोटा 'याक' बनाया था जो 6 मील की रफ्तार से दौड़ सकता था और करीब 160 किलो का वजन उठा कर चल सकता था।


Next Story