- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- आखिर कैसे मरती है...
विज्ञान
आखिर कैसे मरती है आकाशगंगा, वैज्ञानिकों ने पहली बार देखी ये घटना
Shubhra Nandy
19 Jan 2021 1:04 PM IST

x
दरहम यूनिवर्सिटी और फ्रांस के सेश्ले परमाणु शोध केंद्र के वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसी आकाशगंगा खोजी है, जो धीरे-धीरे खत्म हो रही है।
जनता से रिश्ता वेबडेसक| दरहम यूनिवर्सिटी और फ्रांस के सेश्ले परमाणु शोध केंद्र के वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसी आकाशगंगा खोजी है, जो धीरे-धीरे खत्म हो रही है। इससे पहले खत्म या मरी हुई आकाशगंगा को ही देखा गया था। ये आकाशगंगा धरती से 9 अरब प्रकाश वर्ष दूर खोजी गई है। वैज्ञानिक भाषा में इस आकाशगंगा में नए तारे बनाने वाली गैस और ऊर्जा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। इसे गैलेक्सी डेथ कहा जाता है। वैज्ञानिकों का मत है कि इसमें तारे अब भी बन रहे हैं, लेकिन संख्या कम हो गई है।
कैसे 'मरती' है आकाशगंगा
वैज्ञानिकों के मुताबिक जब आकाशगंगा नए तारे नहीं बना पाए और उसकी गैस व ईंधन (ऊर्जा) खत्म होने लगे तो वह नष्ट हो जाती है। रिपोर्ट में वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी यह आकाशगंगा भारी मात्रा में ठंडी गैस को बाहर निकाल रही है। इसकी ठंडी गैस का 46 फीसदी हिस्सा अब खत्म हो चुका है। इसलिए कुछ लाख वर्ष में यह खत्म हो जाएगी।
Next Story





