विज्ञान

397 साल बाद फिर से बृहस्पति-शनि आ जाएंगे बेहद नजदीक, इस दिन को दिखेगा प्रकृति का अद्भुत नजारा...

Triveni
19 Dec 2020 8:19 AM GMT
397 साल बाद फिर से बृहस्पति-शनि आ जाएंगे बेहद नजदीक, इस दिन को दिखेगा प्रकृति का अद्भुत नजारा...
x
सौरमंडल में सोमवार को एक बड़ी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी।

जनता से रिश्ता वेबडेसक| केप केनवरल:सौरमंडल में सोमवार को एक बड़ी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दौरान हमारे सौर मंडल के दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बेहद नजदीक आ जाएंगे। ये दोनों ग्रह इससे पहले 17वीं शताब्दी में महान खगोलविद गैलीलियो के जीवनकाल में इतने पास आए थे। इस घटना को लोग सोमवार को सूर्यास्त के बाद लोग बिना किसी उपकरण की मदद के देख सकते हैं।

आसानी से देखा जा सकता है ग्रहों का मिलन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि हमारे सौरमंडल में दो बड़े ग्रहों का नजदीक आना बहुत दुर्लभ नहीं है। बृहस्पति ग्रह अपने पड़ोसी शनि ग्रह के पास से प्रत्येक 20 साल पर गुजरता है, लेकिन इसका इतने नजदीक आना खास है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों ग्रहों के बीच उनके नजरिए से सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी। अगर मौसम स्थिति अनुकूल रहती है तो ये आसानी से सूर्यास्त के बाद दुनिया भर से देखे जा सकते हैं।
21 दिसंबर को आसमान में आएगा नजर
यह घटना 21 दिसंबर 2020 को होने जा रही है। यह साल का सबसे छोटा दिन माना जाता है। वांदरबिल्ट विश्वविद्यालय में खगोलशास्त्र के प्रोफेसर डेविड वेनट्रॉब ने कहा कि मेरा मानना है कि यह कहना उचित होगा कि यह घटना आम तौर पर किसी व्यक्ति के जीवन में एक ही बार आता है।
397 साल बाद फिर नजदीक आएंगे बृहस्पति और शनि
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुलाई, 1623 में दोनों ग्रह इतने करीब आए थे लेकिन सूर्य के नजदीक होने की वजह से उन्हें देख पाना लगभग असंभव था। वहीं, उससे पहले मार्च, 1226 में दोनों ग्रह करीब आए थे और इस घटना को धरती से देखा जा सकता था। इसके बाद से अब तक पहली बार हो रहा है जब यह खगोलीय घटना हो रही है और इसे देखा भी जा सकता है।


Next Story