विश्व
अफगान बचाव दल ने 61 घंटे के बाद 3 खनिकों को बाहर निकाला
jantaserishta.com
8 Jan 2023 1:06 PM IST

x
काबुल (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शां प्रांत में बचाव दल ने 61 घंटे की मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से तीन खनिकों को बाहर निकाला। सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक कारी मजुदीन ने रविवार को कहा, शेष दो खनिक शनिवार रात 09.20 बजे मलबे के नीचे से निकाले गए, जबकि दूसरे को शुक्रवार को बचाया गया और इस तरह बचाव अभियान 61 घंटों के बाद खत्म हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया कि गुरुवार को यवन जिले में एक सोने की खदान की एक सुरंग में कई खनिक काम कर रहे थे, तभी सुरंग धंस गई, जिसमें तीन लोग फंस गए।
अधिकारी ने कहा कि तीनों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





