विज्ञान

फ्रांस में एक 1300 साल पुराना जहाज मिला, पुरातत्वविद अब इस जहाज को बचाए रखने में जुटे हैं

Tulsi Rao
21 Jun 2022 1:11 PM GMT
फ्रांस में एक 1300 साल पुराना जहाज मिला, पुरातत्वविद अब इस जहाज को बचाए रखने में जुटे हैं
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पुरातत्त्वविद फ्रांस में मिले एक 1300 साल पुराने जहाज के मलबे को बचाने में जी जान से कोशिश कर रहे हैं। जहाज का ये मलबा इतना नाजुक है कि सिर्फ हवा के संपर्क में आने से ये नष्ट हो रहा है। 40 फुट लंबी नाव बोर्डो के पास मिली थी। सैकड़ों साल से इसकी लड़की ऑक्सीजन और रोशनी के संपर्क में नहीं आई थी। इसी कारण अब जब ये हवा के संपर्क में आते हैं तो इनके अंदर का पानी तेजी से सूखने लगता है।

इंटरनेशनल योगा डे सेल, ऐमजॉन पर खरीदें योग के सामान, ऑफर्स भी|
हालांकि टीम इन्हें बचाने के लिए हर 30 मिनट पर पानी के स्प्रे से छिड़काव करती है। नाव को निकाल कर कहां रखा जाएगा इसका निर्णय नहीं लिया जा सका है। पुरातत्विद मानते हैं कि नाव को उसके मलबे से फिर बनाया जा सकता है। 2013 में इस नाव को खोजा गया था उस दौरान ये गाद से पूरी तरह ढका हुआ था। माना जाता है कि जहाज 680ई से 720ई के बीच का है। इसका इस्तेमाल गारोन नदी से माल भेजने के लिए किया जाता था।
shipwreck (1)अटलांटिक तक की यात्रा कर सकता था जहाज
पुरातत्वविदों का कहना है कि जहाज इतना मजबूत था कि वह अटलांटिक तक यात्रा कर सकता था। इस जहाज को बचाने में लगे संस्थान इनरैप के मुताबिक मलबे को साफ किया जाएगा और इसका फोटो सर्वेक्षण होगा। 3डी टेक्नोलॉजी से इसे फिर बनाया जाएगा। संस्थान की ओर से कहा गया कि यहां से इन टुकड़ों को एक-एक कर निकाला जाएगा और फिर बाद में जोड़ा जाएगा। यहां से एक-एक मलबे को ले जाने से नाव के निर्माण का सही विश्लेषण हो सकेगा।
सितंबर तक निकाल लिया जाएगा जहाज
इस उत्खनन का नेतृत्व करने वाले लॉरेंट ग्रिंबर्ट ने कहा कि यहां से मलबे को सितंबर महीने तक निकाल लिया जाएगा। गिंबर्ट ने आगे कहा कि हम अभी समय से चल रहे हैं। लकड़ी का हर एक-एक टुकड़ा हमें शुरुआती मध्य युग के जहाज निर्माण की तकनीकों के बारे में सिखाता है।


Next Story