विज्ञान

प्राचीन मंदिर में मिली 600 साल पुरानी सुनहले बाज की आकृति, खुलेंगी इतिहास की परतें

Shubhra Nandy
4 Feb 2021 3:39 PM IST
प्राचीन मंदिर में मिली 600 साल पुरानी सुनहले बाज की आकृति, खुलेंगी इतिहास की परतें
x
मेक्सिको सिटी में खुदाई कर रहे पुरातत्वविदों को ग्रेट टेंपल या Templo Mayor में 600 साल पुरानी सुनहले बाज की एक आकृति मिली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मेक्सिको सिटी में खुदाई कर रहे पुरातत्वविदों को ग्रेट टेंपल या Templo Mayor में 600 साल पुरानी सुनहले बाज की एक आकृति मिली है। मेक्सिको के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ऐंथ्रोपोलॉजी ऐंड हिस्ट्री (INAH) के रोडोल्फो एग्युलार की टीम ने यह खोज की है। ज्वालामुखी की चट्टान पर यह आकृति बनी है जो पिरामिड के आकार के मंदिर के निचले हिस्से में मिली सबसे बड़ी आकृति है।

ब्रह्मांड का केंद्र
Templo Mayor एक विशाल ढांचा था जो अजटेक धर्म और संस्कृति के केंद्र में था। इन लोगों में इस मंदिर को ब्रह्मांड का केंद्र माना गया है। इसे 15वीं शताब्दी की शुरुआत में बनवाना शुरू किया गया था। इस बाज को जमीन पर उकेरा गया है और इसके ऊपर एक और फ्लोर भी बनाई गई जिसकी वजह से यह संरक्षित रहा।
ये ममी भले ही अच्छी हालत में नहीं मिली हैं लेकिन ग्रीको-रोमन तरीके से दफनाने के तरीके के बारे में काफी जानकारी मिलती है। माना जाता है आज जिस मंदिर की सिर्फ आकर्षक बाहरी दीवारें बची हैं, वहां कभी ओसाइरिस और आइसिस देवताओं की पूजा होती थी। माना जाता है कि यह मंदिर टोलमी IV के साम्राज्य में बनाया गया था। अलेग्जेंड्रिया ऐंटिक्विटीज के डायरेक्टर-जनरल खालेद अब अल-हमज का कहना है कि मिशन के दौरान कई अहम खोज की गई हैं। इस खोज में मिलीं ममी के मुंह के अंदर सोने की फॉइल से जीभ के आकार में बने ताबीज पाए गए हैं। माना जाता है कि मरने के बाद दूसरी दुनिया में जाने पर बोलने के लिए इनकी जरूरत पड़ती होगी।
किसी ममी पर मृत्यु के देवता ओसाइरिस की याद दिलाती सोने की कलाकृति है तो किसी पर सींग और सांप बने हैं। एक ममी के सीने पर चौड़ा सा हार है जिस पर फैल्कन का सिर है जिसे होरस देवता का संकेत माना जाता है। इस खोज के दौरान मिली चीजों में एक महिला का अंतिम संस्कार पर पहने जाने वाला मास्क, 8 सोने के फ्लेक, 8 मार्बल के मास्क शामिल हैं। इस एक्सपीडिशन की लीडर कैथरीन मार्टिनेज 2005 से मिस्र के टोलमी साम्राज्य की आखिरी शासक रानी क्लियोपैट्रा का मकबरा ढूंढ रही हैं। उन्हें विश्वास है कि यह इसी मंदिर के क्षेत्र में मिलेगा। यहीं क्लियोपैट्रा के नाम और तस्वीर वाले सिक्के भी पाए जा चुके हैं। (फोटो: Ministry of Tourism and Antiquities)
मिस्र और डॉमिनीकन रिपब्लिक के पुरातत्वविदों ने 2002 से यहां खुदाई करना शुरू कर दिया था। अब तक 27 मकबरे और 10 ममी खोजी जा चुकी हैं। अभी भी उनकी खुदाई और तलाश जारी है। इस खुदाई में 200 शाही सिक्के भी मिले हैं जिन पर बना चेहरा क्लियोपैट्रा का माना जाता है। इसके अलावा मिस्र के दो रसूखदार लोगों के अवशेष भी मिले हैं। इससे पुरातत्वविदों को उम्मीद है कि यहां क्लियोपैट्रा का मकबरा भी मिल सकता है। (फोटो: Ministry of Tourism and Antiquities)
विश्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और इस दुनिया से जाने के बाद भी सबसे चर्चित महिला शासक रही हैं मिस्र की क्लियोपैट्रा। वह जिस टोलेमाइक साम्राज्य की आखिरी रानी बनीं, उसमें मिस्र की भाषा बोलने वाली पहली इंसान थीं। बुद्धिमान, योग्य और आकर्षक व्यक्तित्व वाली क्लियोपैट्रा को जनता इतना प्यार करती थी कि मौत की तीन शताब्दियों के बाद भी उनकी पूजा की जाती रही। माना जाता है कि वह बेहद बुद्धिमान और चतुर शासक थीं। यह उनकी धारदार राजनीति, संपर्क बनाने की कला और लगातार बदलाव करने की क्षमता थी जिसने उन्हें प्राचीन दुनिया की अकेली महिला शासक बना दिया। (तस्वीर: हॉलिवुड फिल्म 'क्लियोपैट्रा' में एलिजाबेथ टेलर)
संस्कृति का हिस्सा
यह आकृति मेक्सिको सिटी की दो गलियों के मोड़ पर है। जब यह बनाया गया था तब यह मंदिर की दक्षिणी ढलान पर था। यह सुनहला बाज Aquila chrysaetos इत्जकुऑटली या ऑब्जीडियन बाज भी कहा जाता है। सेंट्रल मेक्सिको के स्थानीय लोगों की नहॉल भाषा में इसे यह नाम दिया गया है और यह अजटेक संस्कृति का हिस्सा है।
इसे एक पवित्र चिह्न माना जाता था और माना जाता था कि यह सूरज के जन्म के दौरान मौजूद था और इसका संकेत अजटेक संस्कृति में योद्धाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता था।


Next Story