विज्ञान

आसामान में दिखाई देंगे 5 ग्रह, कौन से आएगा नजर? जानें

Tara Tandi
17 Jun 2023 7:54 AM GMT
आसामान में दिखाई देंगे 5 ग्रह, कौन से आएगा नजर? जानें
x
अगर आप आसमान में हो रही घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं तो आज की रात आपके लिए खास हो सकती है। बुध, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून को आज रात से कल सुबह तक आकाश में देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि आज रात सभी पांचों ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। हालांकि, कुछ ग्रहों को बिना टेलिस्कोप के देखना संभव नहीं होगा। यूरेनस और नेप्च्यून को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी।टाइमएंडडेट वेबसाइट बताती है कि ये ग्रह भारत में भी दिखाई देंगे।
वेबसाइट बताती है कि बुध ग्रह सूर्य के काफी करीब है। इसे हल्द्वानी में शनिवार सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर सूर्योदय से ठीक पहले देखा जा सकेगा। सूर्य के उदय होते ही यह दिखाई देना बंद हो जाएगा। इसी तरह आज रात 10 बजकर 13 मिनट से पहले शुक्र ग्रह का दर्शन करना है। सूरज ढलते ही यह दिखाई देने लगेगा। वैसे शुक्र ग्रह आजकल बहुत चमकीला है और आमतौर पर दिखाई देता है। आज सूर्यास्त के बाद मंगल ग्रह भी आसमान में नजर आएगा। इसे रात 10.30 बजे से पहले देखना होगा।
बृहस्पति का आगमन आज रात 2 बजकर 19 मिनट से होगा। इसे सूर्योदय तक देखा जा सकता है। ध्यान रखें कि आपके क्षेत्र में ग्रहों के दिखाई देने का समय अलग हो सकता है। शनि आज रात 11 बजकर 31 मिनट से दिखाई देगा और सूर्योदय तक दिखाई देगा। इसी तरह रात के साढ़े तीन बजे से यूरेनस दिखना शुरू हो जाएगा। दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से वरुण ग्रह दिखना शुरू हो जाएगा।
इसका मतलब है कि बुध, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून ग्रह आज रात 11 बजे के बाद दिखाई देंगे। सूर्यास्त के बाद केवल शुक्र और मंगल ही दिखाई देंगे, जिन्हें रात 10.30 बजे तक देखा जा सकेगा। अगर आप पांचों ग्रहों को एक साथ देखना चाहते हैं तो सुबह का समय सबसे अच्छा रहेगा। सभी पांचों ग्रहों को केवल दूरबीन की सहायता से ही देखा जा सकता है। यदि आपके क्षेत्र में आकाश साफ है और प्रकाश प्रदूषण कम है, तो आप सूर्योदय से पहले सभी पांचों ग्रहों को देख पाएंगे।
Next Story