विज्ञान

चीन में मिला 3000 साल पुराना कब्रिस्तान, दुर्लभ खजाने देख चीन के वैज्ञानिक भी हैरान

Rani Sahu
8 Jan 2022 4:45 PM GMT
चीन में मिला 3000 साल पुराना कब्रिस्तान, दुर्लभ खजाने देख चीन के वैज्ञानिक भी हैरान
x
मध्य चीन के कई हिस्सों में पिछले दो सालों से खुदाई चल रही थी

मध्य चीन के कई हिस्सों में पिछले दो सालों से खुदाई चल रही थी और पुरातत्वविद लगातार रिसर्च कर रहे थे। अब जाकर तीन हजार साल पुराने कब्रिस्तान के बारे में जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ये एक वक्त चीन के सबसे अमीर कबीले ने बनाई थी। हेनान प्रांत में स्थिति आन्यांग नाम के जगह पर पुरातत्वविदों को कबीलों का सबसे प्राचीन कब्रिस्तान मिला है। आन्यांग जगह शांग राजवंश के दौरान 'सी' (Ce) नाम के कबीले का घर माना जाता है।

3000 साल पुराने कब्रिस्तान की खोज
चीनी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य चीन के कई हिस्सों में खुदाई चल रही थी। पुरातत्वविद लगातार शोध कर रहे थे और अब जाकर तीन हजार साल पुराने कब्रिस्तान का पता चला है। इसके बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि एक वक्त चीन के सबसे अमीर कबीले ने इसका निर्माण काराया था। चीन के हेनान प्रांत के आन्यांग नामक जगह पर सबसे प्राचीन कब्र मिला है। इस जगह को शांग राजवंश के दौरान 'सी' (Ce) नाम के कबीले का आवास माना जाता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उस वक्त सीई नाम का कबीला सबसे अमीर रहा होगा।
कब्रिस्तान में दुर्लभ चीजें मिली
पुरातत्व संस्थान और आन्यांग सांस्कृतिक अवशेष ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज में कब्रिस्तान के खोज की बात कही। रिपोर्ट के मुताबिक कबीले का कब्रिस्तान प्राचीन राजधानी यिनक्सू से सिर्फ 1.5 मील (2.4 किलोमीटर) दूर पाया गया, जहां एक महल और पुश्तैनी मंदिर के खंडहर स्थित हैं। पुरातात्विक स्थल में 18 भवनों के नींव, 24 कब्रें, चार घोड़े और रथ के गड्ढे मिले हैं। इनके अलावा और जेड और पत्थर की कई वस्तुएं भी जमीन के अंदर खुदाई के वक्त मिली हैं। वहीं, कई उल्लेखनीय अवशेष भी मिले हैं, जिसपर 'सी' (Ce) कबीले के निशान हैं। कांस्य भी जमीन के अंदर से खुदाई के दौरान मिले हैं।
'सी' (Ce) कबीले से संबंधित रिकॉर्ड
प्रेस रिलीज में डायरेक्टर कोंग डेमिंग ने कहा कि ओरेकल हड्डी शिलालेखों में 'सी' (Ce) कबीले का एक रिकॉर्ड है। उन्होंने चीनी लेखन के शुरुआती रूप का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले का लेखन पात्रों और जानवरों पर उकेरा गया था, जो हमें मिला है। वहीं, अटकल में उपयोग की जाने वाली हड्डियां भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि इस बार साइट पर पाए गए कई कांस्यों पर 'सी' (Ce) कबीले का प्रतीक दिखाई देता है, इसलिए हम मानते हैं कि ये कबीला इस क्षेत्र में सक्रिय था।
Next Story