विज्ञान

एक साथ लॉन्च किया 143 सैटलाइट, Elon Musk की स्पेसएक्स ने तोड़ा भारत का रेकॉर्ड

Shubhra Nandy
26 Jan 2021 1:28 PM IST
एक साथ लॉन्च किया 143 सैटलाइट, Elon Musk की स्पेसएक्स ने तोड़ा भारत का रेकॉर्ड
x
Elon Musk की कंपनी SpaceX ने इस हफ्ते इतिहास बना दिया। एक ही मिशन पर कंपनी ने 143 सैटलाइट लॉन्च कर डालीं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| फ्लोरिडा: Elon Musk की कंपनी SpaceX ने इस हफ्ते इतिहास बना दिया। एक ही मिशन पर कंपनी ने 143 सैटलाइट लॉन्च कर डालीं। Falcon 9 रॉकेट से ये सभी सैटलाइट रविवार को लॉन्च की गईं। इनमें से 133 कमर्शल और सरकारी सैटलाइट थीं। Space X ने इसके साथ ही एक साथ सबसे ज्यादा सैटलाइट भेजने का रेकॉर्ड बनाया है जो पहले भारत के नाम था।

तोड़ा भारत का रेकॉर्ड

साल 2017 में भारत ने 104 सैटलाइट एक साथ लॉन्च की थीं। वहीं, फ्लोरिडा के केप कनेवरल स्पेस फोर्स स्टेशन से SpaceX ने अपनी 10 स्टारलिंक सैटलाइट भी लॉन्च की हैं। Falcon 9 रॉकेट लॉन्च के बाद रॉकेट बूस्टर सुरक्षित वापस अटलांटिक महासागर में लौट आया है। SpaceX के स्मॉलसैट राइडशेयर प्रोग्राम के तहत इन्हें लॉन्च किया गया है जिससे छोटे सैटलाइट ऑपरेटरों को स्पेस जाने का मौका मिले।
क्या-क्या भेजा गया?
143 सैटलाइट में से 48 इमेजिंग सैटलाइट हैं जिन्हें सुपरडव फ्रॉम प्लैनेट कहा गया है। इनके अलावा केपलर के लिए 17 संचार सैटलाइट हैं और 30 छोटी सैटलाइट अमेरिका और यूरोप की हैं। इनके अलावा स्पेसफ्लाइट मेमोरियल कंपनी Celestial के लिए छोटे कैप्सूल भेजे गए हैं जिनमें इंसानी राख है।
छोटी कंपनियों के लिए मौका
कंपनी का स्टारलिंक समूह ब्रॉडबैंड इंटरनेट सिस्टम देने के लिए लॉन्च किया गया है। SpaceX ने उम्मीद जताई है कि राइडशेयरिंग प्रोग्राम के जरिए छोटी कंपनियां भी स्पेस में जा सकेंगी। कंपनी के फाउंडर इलॉन मस्क ने भी ट्वीट किया- 'छोटी कंपनियों को कक्षा में कम कीमत में जाने का मौका देने के लिए उत्साहित हूं।'


Next Story