विश्व

रूस ने यूक्रेन की सैन्य इकाई को घोषित किया आतंकी समूह

Subhi
3 Aug 2022 12:50 AM GMT
रूस ने यूक्रेन की सैन्य इकाई को घोषित किया आतंकी समूह
x
एक नए घटनाक्रम में रूस के सुप्रीम कोर्ट ने यूक्रेन के अजोव रेजीमेंट को प्रतिबंधित आतंकवादी समूह घोषित किया है। इस घोषणा के बाद रूस अब युद्धबंदी के रूप में गिरफ्तार यूक्रेन के कैदियों पर आतंकवाद का मुकदमा चला सकता है।

एक नए घटनाक्रम में रूस के सुप्रीम कोर्ट ने यूक्रेन के अजोव रेजीमेंट को प्रतिबंधित आतंकवादी समूह घोषित किया है। इस घोषणा के बाद रूस अब युद्धबंदी के रूप में गिरफ्तार यूक्रेन के कैदियों पर आतंकवाद का मुकदमा चला सकता है। दक्षिण यूक्रेन के मारियापोल में रूस के साथ हुई लड़ाई में अजोव रेजीमेंट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रूस लगातार इस रेजीमेंट पर नाजियों की रणनीति अपनाने के आरोप लगा रहा है।

रूस अब यूक्रेन के युद्धबंदियों पर चला सकता है आतंकवाद का मुकदमा

यूक्रेन के नेशनल गार्ड में अजोव रेजीमेंट एक इकाई है। इसकी स्थापना कई स्वयंसेवक टुकडि़यों में से एक अजोव बटालियन से 2014 में की गई थी। यह पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक विद्रोहियों से लड़ रही यूक्रेन की अपेक्षाकृत कम वित्त पोषित और सवालों में घिरी रही सेना की मदद करती है। रूस के महा अभियोजक कार्यालय ने अजोव को आतंकी समूह घोषित करने के लिए इस साल मई में प्रस्ताव पेश किया था।


Next Story