मनोरंजन
ऋचा चड्ढा के बेली डांस से मची खलबली, देखें Attractive VIDEO
Shubhra Nandy
22 Dec 2020 4:38 PM IST

x
आने वाली फिल्म शकीला का एक धमाकेदार गाना मेकर्स ने लॉन्च किया है. इस गाने ऋचा चड्ढा को शकीला के रूप में बेली डांसिंग करते हुए दिखाया गया है,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आने वाली फिल्म शकीला का एक धमाकेदार गाना मेकर्स ने लॉन्च किया है. इस गाने ऋचा चड्ढा को शकीला के रूप में बेली डांसिंग करते हुए दिखाया गया है, वीडियो की कथा में शकीला के ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन जीवन पर और उनके स्टारडम पे प्रकाश डालते हुए दिखाया गया है.
इसमें प्रकृति कक्कड़, साहेब खान और वीर समर्थ की आवाजें हैं और इस गाने को गीतकार कुमार और साहेब खान ने लिखा है. इसमें एडल्ट फिल्म स्टार शकीला के उस स्टारडम को दिखाया गया है. जिसके लिए उस वक्त पूरी साउथ की इंडस्ट्री दीवानी थी. उसके नाम पर टिकट्स दनादन बिकते थे. थिएटर्स में उसकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार होता था.
इस गाने में शकीला के डांस मूव्स को देखकर आपको बार-बार इसे देखने का मन करेगा. शकीला एक बेहद गरीब परिवार से उठकर इतनी बड़ी सुपरस्टार कैसे बन गईं ये उसी की बायोपिक है. ऋचा ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है, जिसे वो कई बार अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहीं हैं.
ये इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित एक चौंकाने वाली सच्ची कहानी है. फिल्म क्रिसमस पर 25 दिसंबर को 5 भाषाओं में थिएटर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का निर्माण और प्रस्तुत सैमीस मैजिक सिनेमा मोशन पिक्चर प्रोडक्शन द्वारा किया गया है और यूएफओ फिल्मों द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया है.
Next Story





