- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Bhagwan राम की पूजा से...

x
Ram Puja ज्योतिष न्यूज़ : सनातन प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद ही खास है एक वर्ष पहले इसी पावन दिन पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन हुआ था और भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था। आज यानी 22 जनवरी दिन बुधवार को राम मंदिर की पहली वर्षगांठ का उत्सव मनाया जा रहा है।
ऐसे में भक्त आज के दिन भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा और व्रत आदि कर रहे हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा सरल पूजा विधि बता रहे हैं जिससे भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाएगी, तो आइए जानते हैं।
भगवान राम की ऐसे करें पूजा—
आपको बता दें कि आज के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें फिर राम जी को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र अर्पित करें। फिर घी का दीपक जलाएं और घर पर ही अखंड श्रीराम चरितमानस का पाठ करें। इसके अलावा आप सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही परिवार के सभी सदस्य मिलकर भगवान राम के नाम का कीर्तन करें। अगर आपके मन में कोई इच्छा है तो उसे अपने मन में रखकर भगवान राम के मंत्रों का जाप करें। रामजी के गायत्री मंत्र ओम दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि तन्नो रामः प्रचोदयात् ॥ का कम से कम 108 बार जाप करें।
फिर अंत में भगवान राम को भोग लगाकर परिवार व अन्य लोगों को प्रसाद बांटें। इसी के साथ शाम के समय अपने घर में घी का दीपक जलाएं। एक दीपक मंदिर में भगवान राम के आगे रखें जो पूरी रात जलता रहे। इस दिन पूजा पाठ के बाद गरीबो और जरूरतमंदों को दान दें और उन्हें भोजन कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य मिलता है।
TagsBhagwan राम पूजामनोकामना पूरीWorship Lord Ramwishes are fulfilledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





