धर्म-अध्यात्म

वास्तु के इन उपायों से आपका करियर ऊंचाईयां, आएगा बेहिसाब पैसा

Subhi
12 April 2022 4:33 AM GMT
वास्तु के इन उपायों से आपका करियर ऊंचाईयां, आएगा बेहिसाब पैसा
x
आज के दौर में करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस प्रतिस्पर्धी माहौल के कारण मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो करियर में अपनी एक अलग पहचान बना पाते हैं।

आज के दौर में करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस प्रतिस्पर्धी माहौल के कारण मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो करियर में अपनी एक अलग पहचान बना पाते हैं। हर किसी की चाहत ऊंचा मुकाम और कामयाबी हासिल करने की होती है। कई बार कड़ी मेहनत, बुद्धिमानी, योग्यता के बाद भी कामयाबी पाना संभव नहीं हो पाता है। इसके पीछे आसपास का माहौल, सोच और बेवजह की रुकावटें भी जिम्मेदार होती हैं। आप अपने घर के वास्तु दोषों को दूर करके और वास्तु के कुछ आसान उपाय करके सफलता पा सकते हैं। वास्तु दिशा का विज्ञान है जो प्रकृति के सभी पांच तत्वों को जोड़ता है और उन्हें मनुष्य को भौतिकता के साथ संतुलित करता है। इसमें घरों या दफ्तरों के निर्माण के लिए नियम, सूत्र और पैटर्न हैं। ऐसा माना जाता है कि यह सद्भाव लाता है और इसका उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक ब्रह्मांडीय ऊर्जा को आकर्षित करना है। वास्तु शास्त्र में इसके पीछे वास्तु दोषों को कारण बताया गया है। आइए इन वास्तु दोषों को दूर करने के उपाय जानते हैं।

रचनात्मक क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के बैठने की जगह वास्तु के अनुरूप होनी चाहिए।

रचनात्मक क्षेत्र में कार्य कर रहे किसी भी व्यक्ति के बैठने की जगह वास्तु के अनुरूप होनी चाहिए। यानि जिस स्थान पर वो बैठा हो, उसके पीछे दीवार नहीं होनी चाहिए। इससे कार्य में शुभ और अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बैठने की जगह मुख्य द्वार से दूर होना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बैठने की जगह मुख्य द्वार से दूर होना चाहिए। इससे वास्तु दोषों से राहत मिलती है।

मुख्य द्वार की ओर पीठ करके बैठने से आपके जीवन में नकारात्मकता आएगी।

मुख्य द्वार की ओर पीठ करके बैठने से आपके जीवन में नकारात्मकता आएगी। इसलिए अपनी सीट कभी मुख्य द्वार के पीछे न लगाएं।



Next Story