- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वास्तु दोष से लेकर...
धर्म-अध्यात्म
वास्तु दोष से लेकर आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, करें लोबान के ये आसान उपाय
Manish Sahu
26 July 2023 11:57 AM GMT

x
धर्म अध्यात्म: हिंदू धर्म में धूप-दीप के अलावा लोबान का भी काफी महत्व है। विशेषकर मां दुर्गा की पूजा में लोबान का उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है। लोबान के कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से धन संबंधी समस्याओं से तो छुटकारा मिलता ही है। साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध और अच्छा बना रहता है।
करें लोबान के ये आसान उपाय, वास्तु दोष से लेकर आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
लोबान के आसान उपाय।
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व है। यह भगवान के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट करने का सबसे अच्छा तरीका माना गया है। साथ ही शास्त्रों में पूजा-पाठ के कई नियम बताए गए हैं जो विज्ञान की दृष्टि से भी बहुत महत्व रखते हैं। इसी प्रकार पूजा के दौरान लोबान जलाना बहुत ही फायदेमंद होता है।
बनेंगे तरक्की के योग
यदि आपर नौकरी या व्यापार में तरक्की न होने से परेशान हैं तो आपको लोबान का ये उपाय अपनाना चाहिए। गुरुवार और रविवार के दिन एक कंडा (गोबर का उपला) जलाकर उसपर लोबान, गुड़ और देसी घी डाल दें। इससे तरक्की के योग बनते हैं।
आर्थिक तंगी से छुटकारा
वहीं, अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इसके लिए एक मिट्टी के बर्तन में कंडा जलाकर में केसर, जावित्रि और लोबान डाल दें। यह उपाय सुबह और शाम लगातार 21 दिनों तक करना है। इससे धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।
वास्तु दोष के उपाय
घर में रोजाना लोबान जलाने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से दूर रहती हैं। साथ ही शनिवार के दिन लोबान की धूनी से हवन करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।
लोबान जलाने के फायदे
घर में प्रतिदिन लोबान जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही नाकात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिलता है। पॉजिटिव एनर्जी के कारण मानसिक शांति बनी रहती है। आयुर्वेद में भी लोबान जलाने के कई फायदे बताए गए हैं। हर रोज लोबान जलाने से सांस और गले से संबंधित रोग दूर होते हैं।
Next Story