धर्म-अध्यात्म

Shani dosh की पीड़ा से मिलेगा छुटकारा, मिश्री से करे ये उपाय

Sanjna Verma
14 July 2024 12:56 PM GMT
Shani dosh की पीड़ा से मिलेगा छुटकारा, मिश्री से करे ये उपाय
x
Shani dosh शनि दोष: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, उसे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में अगर आप मिश्री (Sugar candy) से जुड़े कुछ उपाय करते हैं, इससे आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। ऐसे में आइए
जानें मिश्री कुछ ऐसे ही असरदार उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उन्हें शुक्रवार के दिन खीर के साथ मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद घर की सबसे बुजुर्ग महिला को इसका प्रसाद देकर उन्हें प्रणाम करें। इसके बाद बाकी के प्रसाद को घर के अन्य सदस्यों में बाट दें। 21 शुक्रवार तक ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
1-यदि आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए राधा रानी और श्री कृष्ण की पूरी विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद पूजा में मिश्री व तुलसी का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको अपने लिए एक योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है।
2-कहते है, कार्यक्षेत्र में परेशान हैं या फिर मनपसंद नौकरी नहीं मिल पा रही है तो बुधवार के दिन थोड़ा सा कपूर और मिश्री का दान करना शुभ होता है। कपूर जलाकर उस पर थोड़ी सी मिश्री डालना भी विशेष फलदायी होता है। इस उपाय को करने से नौकरी से संबंधित सभी समस्याएं दूर होती है।
3-अगर आप शनिदेव के दुष्प्रभाव से परेशान है और जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मिश्री का उपाय आपको शनि दोष से मुक्ति दिला सकता है। इसके लिए शनिवार के दिन चीटियों को मिश्री के दाने खिलाएं। यह टोटका शनि दोष के प्रभाव को दूर कर सकता है।
4-घर में सुख-समृद्धि के लिए भगवान कृष्ण को हर रोज मिसरी अर्पित करें। अगर आप इसके साथ माखन का भी हर रोज भोग लगाते हैं यह बहुत उत्तम फलदायी होगा। ऐसा करने से आप पर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद बना रहेगा, साथ ही घर में सुख-शांति का वास रहेगा।
Next Story