- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- लौंग कपूर से आरती करने...

नवरात्रि में व्रत कर पूजा के बाद आखिर में मां दुर्गा की आरती की जाती है। आरती में अदिकतर लोग घी का दिया जलाकर आरती करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं। अगरबत्ती, लाल बत्ती, कपूर और लौंग से आरती करना बहुत शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों को ही दुर्गा जी की आरती में शामिल करना चाहिए। वैसे तो लौंग और कपूर अग्यारी देते समय तो हम अर्पित करते हैं, लेकिन आरती करते समय भी हमें लौंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
कपूर का इस्तेमाल करने के पीछे कहा जाता है कि रोज कपूर जलाने से घ्र में नेगेटिव एनर्जी नहीं रहती है और लौंग को मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए लौंग और कपूर की से मां दुर्गा जी की आरती करने से घर में सु्र समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा घी और अगर कपूर बत्ती अर्पित करने से भी लाभ होता है। यहां पढ़ें अंबे जी की आरती
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेर ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।
तेर भक्त जानो पर मैया भीड़ पड़ी है भारी,
दानव दल पर टूट पड़ो माँ कर के सिंह सवारी ।
सो सो सिंघो से है बलशाली,
है दस भुजाओं वाली,
दुखिओं के दुखड़े निवारती ।
माँ बेटे की है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता,
पूत कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता ।
सबपे करुना बरसाने वाली,
अमृत बरसाने वाली,
दुखिओं के दुखड़े निवारती ।
नहीं मांगते धन और दौलत ना चांदी ना सोना,
हम तो मांगे माँ तेरे मन में एक छोटा सा कोना ।
सब की बिगड़ी बनाने वाली,
लाज बचाने वाली,
सतिओं के सत को सवारती ।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।





