धर्म-अध्यात्म

आप भी पढ़े गुरु नानक देव जी के ये 10 उपदेश

Bharti sahu
18 Nov 2021 1:48 PM GMT
आप भी पढ़े गुरु नानक देव जी के ये 10 उपदेश
x
गुरुनानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु थे। उन्होंने दुनिया में फैले अंधविश्वास, आडंबरों का सख्त विरोध किया था

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गुरुनानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु थे। उन्होंने दुनिया में फैले अंधविश्वास, आडंबरों का सख्त विरोध किया था। उन्होंने परमात्मा एक है का नारा लगाया था। साथ ही लोगों को जीवन में सही रास्ते पर चलने के लिए उपदेश दिए थे। ऐसे में ही हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन दुनियाभर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर अमृतसर के दरबार साहिब पर खासतौर पर लोग दर्शन करने जाते हैं। गुरु जी ने अपने सारे जीवन में दूसरों की भलाई और उन्हें सही रास्ते पर चलने का संदेश दिया। तो चलिए इस शुभ अवसर पर हम आपको उनके बताए हुए 10 उपदशों के बारे में बताते हैं...

1. इक ओंकार के मंत्र से दिया संदेश
गुरुनानक देव जी ने दुनियाभर में इक ओंकार का नारा लगाकर लोगों को ईश्वर एक होने का संदेश दिया। साथ ही कहा था कि परमात्मा एक है वो हर जगह पर मौजूद है। ऐसे में अपना अहंकार व गुस्सा त्याग कर सभी के साथ प्रेम से रहे।
2. धन कमाने का सही रास्ता
कभी भी किसी चीज या पैसों को कमाने के लिए लालच ना करें। गुरु जी ने धन को कमाने के लिए स्वार्थ व लालच को छोड़कर मेहनत व लगन को अपनाने की सीख दी।
3. दूसरों की करें मदद
गुरु जी के अनुसार, कभी भी किसी के हक का पैसा नहीं छीनना चाहिए। साथ ही जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।
4. पैसों का लालच ना करें
नानक देव जी ने धन को जेब में सीमित मात्रा में रखने की सीख दी। साथ ही कहा था कि इसके पीछे भागने से हमेशा हार ही लगेगी। असल में, मरने के बाद हमारे अच्छे कर्म काम आएंगे ना की पैसा।
5. हमेशा याद रखें ये 5 बातें
गुरु नानक जी ने सभी को प्रेम, एकता, समानता, भाईचारा और आध्यात्मिक ज्योति का संदेश दिया था।
6. स्त्री-पुरूष दोनों को बराबर का हकदार
गुरु नानक देव जी ने स्त्री और पुरुष सभी को हमेशा बराबर माना है। ऐसे में कभी भी किसी की निंदा ना करें और ना ही किसी को खुद से छोटा ना समझें।
7. इस तरह करें सारे काम
गुरु जी ने जीवन में खुश रहने की सीख दी। उन्होंने उपदेश दिया था कि जिंदगी में कोई भी काम बिना किसी डर व तनाव मुक्त होकर करना चाहिए। साथ ही बिना भविष्य की सोचे खुशी से अपने कर्मों को करते रहने चाहिए।
8. ऐसे मिलेगी जीत
अगर किसी को संसार में जीत हासिल करनी है तो सबसे पहले अपने अंदर की बुराईयों को दूर करने की जरूरत है। खुद पर काबू पा कर ही इस संसार में कोई मुकाम हासिल हो सकता है।
9. अपने दुश्मन पर करें जीत हासिल
जिंदगी में इंसान का दुश्मन कोई मनुष्य नहीं बल्कि उसका अहंकार है। ऐसे में सबसे पहले अपने अहम पर जीत हासिल करें। इससे सभी से प्यार व विनम्रता से बात करनी चाहिए।
10. ऐसा हो परिवार
गुरु जी के लिए तो पूरा संसार ही एक घर था। ऐसे में पूरी दुनिया को अपना घर मानना चाहिए। साथ ही बिना किसी भेदभाव के सभी के साथ मिल-जुल कर रहना चाहिए।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story