धर्म-अध्यात्म

शनिवार को यह उपाय करके प्रसन्न कर सकते है शनिदेव को

Rounak Dey
13 Feb 2021 7:25 PM IST
शनिवार को यह उपाय करके प्रसन्न कर सकते है शनिदेव को
x
भगवान शनिदेव बड़े ही दयालु हैं। जो भी भक्त उनको सच्चे मन से याद करता है शनिदेव अपना आशीर्वाद अवश्य प्रदान करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भगवान शनिदेव बड़े ही दयालु हैं। जो भी भक्त उनको सच्चे मन से याद करता है शनिदेव अपना आशीर्वाद अवश्य प्रदान करते हैं। शनिदेव न्याय के देवता हैं। मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से शनिदेव फल प्रदान करते हैं। उनकी कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन कुछ आसान से उपाय करने चाहिए।

शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को सरसों का तेल अवश्य अर्पित करें। मान्यता है कि शनिवार को चीटियों को आटा खिलाने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। शनिवार को उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी जरूरतमंद को दान में अवश्य दें। किसी भी धार्मिक आयोजन में पहले मौली बांधा जाता है। माना जाता है कि यह कलावा हर संकट से हमारी रक्षा करता है। इसे बदलने के लिए शनिवार और मंगलवार का दिन ही शुभ माना जाता है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव और हनुमान जी को भी प्रसन्न करने के लिए माना जाता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और हर संकट से रक्षा होती है। शनिवार की शाम काले कुत्ते या फिर काली गाय को रोटी खिलाने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और भाग्य में वृद्धि होती है। शनिवार को पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। शनिवार को हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक जलाएं। शनिवार के दिन लोहे का सामान न खरीदें। इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े धारण करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।


Next Story