धर्म-अध्यात्म

दांतों के बीच गैप से जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव के बारे में

Kiran
20 Jun 2023 11:54 AM GMT
दांतों के बीच गैप से जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव के बारे में
x
भारतीय समाज में शास्त्रों और ग्रंथो का बड़ा महत्व हैं क्योंकि इनमें बताई गई बातें इंसान के जीवन को विकास की ओर अग्रसर करती हैं। शास्त्रों में ऐसा ही एक है सामुद्रिक शास्त्र जिसके मुताबिक किसी भी व्यक्ति की शारीरिक संरचना को देखकर उसके स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। आज हम इसी कड़ी में आपको बताने जा रहे हैं ऐसे लोगों के भविष्य और व्यवहार से जुड़ी कुछ बातें जिनके दांतों के बीच गैप यानि खाली जगह होती है। तो आइये जानते हैं ऐसे लोगों के स्वभाव के बारे में।
* करियर में सफलता
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिनके दांतों के बीच में गैप होता हैं। वो लोग करियर में हर तरह से सफलता हासिल करते हैं।
* क्रिएटिव
अगर दांतों के बीच खाली जगह है तो माना जाता है कि ऐसे लोग काफी बुद्धिमान और क्रिएटिव होते हैं। और जीवन में अपनी बुद्धि की वजह से आगे बढ़ते हैं।
* साथ होता है गुडलक
नाईजीरिया में दांतों के बीच में गैप को सुंदरता और योग्यता की निशानी माना जाता हैं। वही फ्रांस में इसे ‘डेंट्स दू बोनह्यूर’ कहा जाता है, जिसका मतलब होता है गुडलक।
* बातूनी भी होते हैं
समुद्रशास्त्र की मानें तो जिन लोगों के दांतों के बीच में जगह होती हैं ऐसे लोग बहुत बातूनी होते हैं और लोग इनकी बातों से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।
* खाने के शौक़ीन
समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे लोग खाने के बहुत ही शौक़ीन होते हैं। इन्हें तरह-तरह के भोजन करना काफी अच्छा लगता हैं।
* हिसाब-किताब के पक्के
दांतों के बीच गैप वाले लोगों को जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं आती। ये अच्छे फाइनेंस मैनेजर माने जाते हैं यानी ये पैसों का हिसाब-किताब रखने में पक्के होते हैं।
Next Story