धर्म-अध्यात्म

खरमास में कर सकते हैं ये कार्य, जानिए इसके शुभ मुहूर्त

Triveni
18 Dec 2020 3:43 PM IST
खरमास में कर सकते हैं ये कार्य, जानिए इसके शुभ मुहूर्त
x
इस वर्ष के खरमास का प्रारंभ 15 दिसंबर 2020 की रात्रि से हो चुका है। खरमास में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसै मांगलिक कार्य नहीं होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इस वर्ष के खरमास का प्रारंभ 15 दिसंबर 2020 की रात्रि से हो चुका है। खरमास में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसै मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। सूर्य की धनु संक्रांति के कारण ये सब कार्य वर्जित होते हैं। मकर संक्रांति के प्रारंभ से मांगलिक कार्य फिर से होने लगते हैं। इस वर्ष खरमास 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक है। हालांकि खरमास में कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनको करने पर मनाही नहीं होती है। आइए जानते हैं कि खरमास में कौन से कार्य कर सकते हैं?

ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश मिश्र के अनुसार, खरमास में जमीन, वाहन, मकान और नए कपड़ों की खरीदारी की जा सकती है। शास्त्रों में खरीदारी के लिए मनाही नहीं है। खरमास में सोना और गुरु से संबंधित चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस खरमास में वाहन, भूमि और मकान खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।
भूमि और मकान खरीदने का मुहूर्त
खरमास में भूमि और मकान खरीदने के लिए 6 दिन शुभ मुहूर्त हैं। आप 31 दिसंबर 2020, 03 जनवरी 2021, 04 जनवरी, 08 जनवरी, 09 जनवरी और 12 जनवरी को मकान और भू​मि खरीद सकते हैं।
वाहन खरीदने का मुहूर्त
खरमास के समय में वाहन खरीदने के लिए 7 दिन के शुभ मुहूर्त है। आप 18 दिसंबर, 20 दिसंबर, 27 दिसंबर, 30 दिसंबर, 01 जनवरी 2021, 06 जनवरी और 08 जनवरी को वाहन खरीद सकते हैं।
खरमास में नहीं होते मांगलिक कार्य
खरमास में विवाह, लग्न, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। कहा जाता है कि सूर्य जब धनु राशि में होता है तो विचित्र परिणाम प्राप्त होता है। यह जीवों के लिए ठीक नहीं होता है। खरमास के समय में लोगों को भगवान भास्कर की पूजा करनी चाहिए।


Next Story