धर्म-अध्यात्म

नाग पंचमी पर दिल्ली के इन प्रसिद्ध शिव मंदिर में आप भी पहुंचें, सभी मुरादें होंगी पूरी

SANTOSI TANDI
19 Aug 2023 8:26 AM GMT
नाग पंचमी पर दिल्ली के इन प्रसिद्ध शिव मंदिर में आप भी पहुंचें, सभी मुरादें होंगी पूरी
x
पहुंचें, सभी मुरादें होंगी पूरी
नाग पंचमी आने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस दिन लाखों शिव भक्त दर्शन और पूजा-पाठ करने के लिए शिव मंदिरों में पहुंचते हैं।
राजधानी दिल्ली में भी नाग पंचमी के दिन काफी अधिक चहल-पहल होती है। शहर में मौजूद लगभग हर छोड़े और बड़े शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।
अगर आप भी दिल्ली में मौजूद सबसे फेमस और पवित्र मंदिर का दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सच्चे मन से दर्शन करते हैं तो सभी मुरादें पूरी हो सकती हैं।
श्री गौरी शंकर मंदिर
दिल्ली में स्थित सबसे सबसे पवित्र और प्राचीन शिव मंदिर का जिक्र होता है, तो श्री गौरी शंकर मंदिर का नाम जरूर शामिल रहता है। कहा जाता है कि यह पवित्र मंदिर करीबन 850 साल से भी अधिक पुराना है।
श्री गौरी शंकर मंदिर में हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं। नाग पंचमी और महाशिवरात्रि के खास मौके पर इस मंदिर में लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। सावन के हर सोमवार में यहां हजारों लोग जल अभिषेक करने पहुंचते हैं। कहा जाता है कि कोई भी भक्त सच्चे मन से दर्शन करने पहुंचता है तो उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
पता-चांदनी चौक
नील छत्री मंदिर
नील छत्री मंदिर दिल्ली में स्थित एक पवित्र और लोकप्रिय शिव मंदिर है। इस मंदिर को प्राचीन नील छत्री मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र मंदिर की स्थापना महाभारत काल में हुई थी। यह पवित्र मंदिर शिव भक्तों के बीच भी काफी फेमस है।
सावन के महीने में नील छत्री मंदिर में हर दिन हजारों भक्त पूजा-पाठ और दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि और नाग पंचमी के दिन भी इस मंदिर में हजारों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। यह मंदिर एकांत में है, इसलिए कई लोग मंदिर परिसर में बैठकर घंटों भगवान शिव को निहारते रहते हैं।
पता-यमुना बाजार
शिव शक्ति मंदिरकाफी फेमस और पवित्र मंदिर माना जाता है। इस मंदिर में हर दिन हजारों स्थानीय लोग पूजा-पाठ करने के लिए पहुंचते हैं।
मान्यता है कि शिव शक्ति मंदिर उदारता के लिए भी काफी फेमस है। कहा जाता है कि इस मंदिर में जो भी सच्चे मन से दर्शन के लिए पहुंचता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। सावन और महाशिवरात्रि के अलावा नाग पंचमी के दिन यहां लाखों शिव भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। सावन के हर सोमवार को कई लोग जलाभिषेक भी करने पहुंचते हैं। (भारत के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर)
पता- गुड़गांव, सेक्टर-23
शिव मंदिर गुफा वाला (Shiv Mandir Gufa Wala)
शिव मंदिर गुफा वाला दिल्ली शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। यह पवित्र मंदिर शिव भक्तों के बीच में भी काफी फेमस और लोकप्रिय है। इस मंदिर की खूबसूरती भी भक्तों के बहुत भाती है।
कहा जाता है कि शिव मंदिर के अंदर एक गुफा बनी हुई है, इसलिए इसका नाम भी गुफा वाला मंदिर पड़ा है। मंदिर प्रांगण में एक खूबसूरत पार्क भी मौजूद है, जहां आराम से बैठ सकते हैं। सावन और महाशिवरात्रि के अलावा नाग पंचमी के दिन यहां लाखों शिव भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप परिवार के साथ भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।
पता-प्रीत विहार
श्री शिव दुर्गा मंदिर
भगवान शिव और मां दुर्गा को समर्पित श्री शिव दुर्गा मंदिर काफी पवित्र माना जाता है। नाग पंचमी के दिन यहां सिर्फ स्थनीय भक्त ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। (शिव की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति)
श्री शिव दुर्गा मंदिर में महाशिवतात्रि और सावन के महीने में भी काफी भीड़ मौजूद है। नवरात्रि में भी यहां हजारों भक्त मां दुर्गा का दर्शन करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से दर्शन के लिए पहुंचता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
पता-पंजाबी बाग
दूधेश्वर नाथ मंदिर
दिल्ली से थोड़ी दूर यानी गाजियाबाद में मौजूद दूधेश्वर नाथ मंदिर एक प्राचीन मंदिर के साथ-साथ आकर्षित मंदिर भी माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर परिसर में करीबन 5 हजार से भी प्राचीन शिव लिंग स्थापित है। यह पवित्र मंदिर पूरी तरह से भगवान शंकर को समर्पित है।
सावन और महाशिवरात्रि के अलावा नाग पंचमी के दिन यहां लाखों शिव भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। सावन के हर सोमवार को कई लोग जलाभिषेक भी करने पहुंचते हैं।
पता-गाजियाबाद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story