धर्म-अध्यात्म

आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा सहित पड़ रहे हैं ये बड़े व्रत त्योहार

Subhi
15 Jun 2022 5:12 AM GMT
आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा सहित पड़ रहे हैं ये बड़े व्रत त्योहार
x
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चौथा माह आषाढ़ माह का होता है जो जून के बीच से शुरू होकर जुलाई के बीच तक चलता है। मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ का माह गुरु पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चौथा माह आषाढ़ माह का होता है जो जून के बीच से शुरू होकर जुलाई के बीच तक चलता है। मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ का माह गुरु पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस माह गुरु पूर्णिमा के साथ कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस पूरे माह में भगवान सूर्य के साथ वरुण देव की पूजा का विधान है। इन देवताओं की पूजा करने से व्यक्ति की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और जल के महत्व को भी बताता है।

आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा यानी 15 जून से शुरू होकर 13 जुलाई को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस पूरे मास में योगिनी एकादशी, मिथुन संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी, मासिक शिवरात्रि, अमावस्या, जगन्नाथ यात्रा. पूर्णिमा, प्रदोष व्रत, गुरु पूर्णिमा सहित कई व्रत पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं आषाढ़ माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

आषाढ़ माह 2022 के व्रत -त्योहार

17 जून, शुक्रवार: कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी

20 जून, सोमवार: कालाष्टमी व्रत, मासिक जन्माष्टमी

24 जून, शुक्रवार: योगिनी एकादशी

26 जून, रविवार: प्रदोष व्रत

27 जून, सोमवार: मासिक शिवरात्रि

29 जून, बुधवार: आषाढ़ अमावस्या

30 जून, गुरुवार: गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ, चंद्र दर्शन

01 जुलाई, शुक्रवार: जगन्नाथ रथ यात्रा

03 जुलाई, रविवार: विनायक चतुर्थी व्रत

04 जुलाई, सोमवार: स्कंद षष्ठी

09 जुलाई, मंगलवार: गौरी व्रत

10 जुलाई, रविवार: देवशयनी एकादशी, वासुदेव द्वादशी, चातुर्मास का प्रारंभ

11 जुलाई, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत

12 जुलाई, मंगलवार: जया पार्वती व्रत

13 जुलाई, बुधवार: गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा, देवशयनी एकादशी का बहुत अधिक महत्व है। इन दिनों में स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं जगन्नाथ यात्रा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उड़िसा में स्थित भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली जाती है जिसमें लाखों लोग अपनी मौजदूगी दर्ज कराते हैं।


Next Story