- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- यमुना छठ, शनि प्रकोप...
धर्म-अध्यात्म
यमुना छठ, शनि प्रकोप से बचने के लिए करें इस दिन पूजा
Tara Tandi
8 April 2024 11:30 AM GMT
![यमुना छठ, शनि प्रकोप से बचने के लिए करें इस दिन पूजा यमुना छठ, शनि प्रकोप से बचने के लिए करें इस दिन पूजा](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/08/3655000-tara.webp)
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन यमुना छठ को खास माना जाता है जो कि हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाई जाती है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन दिन पर यमुना प्रकट हुई थी इसे यमुना जयंती और यमुना छठ के नाम से जाना जाता है
इस दिन देवी यमुना की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है और व्रत आदि भी रखा जाता है हिंदू धर्म में यमुना को पवित्र नदी माना गया है और उनकी पूजा की जाती है कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन के कष्टों का अंत हो जाता है इसके अलावा यमुना छठ के दिन यमुना की पूजा करने से यमदंड और शनि प्रकोप से भी राहत मिलती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा यमुदा छठ की तारीख बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
यमुना छठ का शुभ मुहूर्त और तारीख—
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में यमुना छठ का पर्व 14 अप्रैल दिन रविवार को मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो मनुष्य यमुना छठ के दिन पवित्र यमुना में स्नान कर विधिवत पूजा करता है और दान पुण्य के कार्य करता है उसे भविष्य में यम और शनि के भय से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन लोग सुबह उठक यमुना जी में श्रद्धा की डुबकी लगाते हैं और व्रत पूजन भी करते हैं।
Tagsयमुना छठशनि प्रकोपबचने इसदिन पूजाYamuna ChhathShani outbreakavoid thisday pujaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story