धर्म-अध्यात्म

सावन के महिने में राशि के अनुसार भोलेनाथ की पूजा करने से मिलेगा दोगुना लाभ..

Teja
21 Jun 2022 11:25 AM GMT
सावन के महिने में राशि के अनुसार भोलेनाथ की पूजा करने से मिलेगा दोगुना लाभ..
x
सावन के महिने

जनता से रिश्ता वेब डेस्क :-हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का पांचवा महीना देवों के देव महादेव का प्रिय महीना यानी सावन होता है। भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। वैसे तो ये पूरा माह महादेव को समर्पित होता है। इस पूरे माह में शिव शम्भू की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व होता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं।

इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। इस माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक करना बहुत फलदायी होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशि के अनुसार शिव की आराधना से कई समस्याओं का निवारण हो सकता है। आइए जानते हैं राशिनुसार भगवान भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए मेष राशि के जातकोण को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के इन सोमवार में मेष राशि के जातकों को भोलेनाथ को लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए। साथ ही भोलेनाथ का अभिषेक गए के कच्चे दूध में शहद मिलकर करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को सावन सोमवार में भगवान भोलेनाथ को चमेली के फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही दही से अभिषेक करना चाहिए। वृषभ राशि वालों की सभी समस्याओं का समाधान शिव रुद्राष्टक का पाठ करने से होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक सावन सोमवार में भगवान शिव को धतूरा, भांग अर्पित कर प्रार्थना करें। इसके साथ ही उन्हें शध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। पूजा करते समय पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सावन में भगवान शिव का अभिषेक दूधन में भांग मिलकर करना चाहिए। इसके साथ ही रुद्राष्टक का पाठ करना भी शुभ होगा। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को कनेर के लाल फूल शिव जी को अर्पित करने चाहिए। साथ ही किसी शिव मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करने से दोगुना पुण्य मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए बेलपत्र, धतूरा, भांग विशेष रूप से अर्पित करने चाहिए।

Next Story