धर्म-अध्यात्म

आज सफला एकादशी पर इस तरह करें विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा...आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी

Subhi
9 Jan 2021 8:14 AM IST
आज सफला एकादशी पर इस तरह करें विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा...आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी
x
वर्ष 2021 की पहली एकादशी आज है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी कहा जाता है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | वर्ष 2021 की पहली एकादशी आज है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी कहा जाता है। सफला एकादशी के दिन लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। वैसे तो हिंदू धर्म में सभी 24 एकादशियों का महत्व बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में सफला एकादशी व्रत का महत्व भी बेहद विशेष है। इस व्रत को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। एकादशी व्रत के महामात्य के बारे में महाभारत काल में युधिष्ठिर को भगवान श्रीकृष्ण ने बताया था। भगवान के कहने से ही युधिष्ठिर ने यह व्रत किया था। मान्यता है कि अगर व्यक्ति सफला एकादशी का व्रत करता है तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कैसे करें सफला एकादशी की पूजा-

सफला एकादशी की ऐसे करें पूजा:
इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं। फिर नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नानादि कर लें।
फिर व्रत का संकल्प लें। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
इस दिन पीले रंग की वस्तुओं को विष्णु जी को अर्पित करना चाहिए।
फिर पीले रंग के फूल भी विष्णु जी को अर्पित करें।
इसके बाद भगवान लक्ष्मीनारायण की आरती करें। साथ ही चालीसा और मंत्रों का भी पाठ करें।
पूजा के दौरान 108 बार "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का जाप करें।
इस दिन दान करना भी बहुत शुभ होता है।
कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस व्रत को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इससे व्यक्ति को लक्ष्मी जी का आर्शीवाद भी प्राप्त होता है। साथ ही धन से संबंधित सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।







Next Story