धर्म-अध्यात्म

नए साल में करें इन देवी देवताओं की पूजा,मिलेगी आशीर्वाद

Tara Tandi
13 Dec 2023 1:10 PM GMT
नए साल में करें इन देवी देवताओं की पूजा,मिलेगी आशीर्वाद
x

हर कोई आने वाले साल 2024 को खुशहाल और समृद्ध भरा बनाना चाहता है ऐसे में लोग कई तरह के प्रयास और उपाय भी करते हैं। लेकिन अगर आप भी नए साल खुशहाल बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि नए साल की शुरुआत किन देवी देवताओं को याद कर करना शुभ रहेगा। तो आज हम आपको राशि अनुसार बता रहे हैं कि नए साल में आप किस देवी देवता की पूजा कर शुभ फलों को प्राप्त कर सकते हैं।

नए साल में करें इन देवी देवताओं की पूजा—
मेष राशि वालें नए साल के पहले दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें माना जाता है कि इनकी पूजा करने से पूरा साल खुशहाल रहता है और लाभ के योग बनते हैं।

वृषभ राशि वाले साल 2024 के पहले दिन मां दुर्गा की साधना करें मान्यता है कि इनकी विधिवत पूजा जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आती है।

मिथुन राशि के लोग नए साल पर गणपति का ध्यान व पूजन करें। ऐसा करना फलदायी माना गया है गणपति की आराधना सभी कार्यों में सफलता दिलाएंगी।

कर्क राशि के जातक नए साल पर भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं माना गया है कि इनकी आराधना करने से जातक वर्षभर तनाव मुक्त रहता है।

सिंह राशि वालों को नए साल के पहले दिन भगवान सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए इस दिन आप आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ भी जरूर करें।

कन्या राशि के जातकों को नए साल पर मां दुर्गा व श्री गणेश की पूजा करनी चाहिए ऐसा करने से सालभर इनकी कृपा प्राप्त होती है और कष्ट दूर रहता है।

तुला राशि के लोग नए साल में सफलता पाने के लिए देवी मां दुर्गा की साधना करें। आप चाहे तो इस दिन रुद्र चंड़ी का पाठ भी कर सकते हैं।

वृश्चिक नए साल पर भगवान हनुमान की आराधना लाभकारी होगी। आप नए साल के पहले दिन बजरंग बाण का पाठ भी जरूर करें। ऐसा करने से सुख में वृद्धि होती है।

धनु इस राशि के जातक नए साल पर भगवान श्रीकृष्ण की साधना उपासना करें। ऐसा करने से भगवान की कृपा बरसती है और जीवन में संकट सदा दूर रहता है।

new year 2024 astrology remedy according to zodiac

मकर नए साल पर इस राशि के लोग शनि महाराज की आराधना और भक्ति कर सकते हैं माना जाता है कि इनकी पूजा सभी संकटों को दूर करने वाली है।

कुंभ राशि के जातक बजरंगबली की आराधना में लीन रह सकते हैं इनकी पूजा अर्चना भय और कष्ट से छुटकारा दिलाती है साथ ही परिवार में खुशहाली बनाएं रखती है।

मीन राशि के जातक नए साल में भगवान बृहस्पति और श्रीराम की उपासना करें। ऐसा करने से शुभ फलों में वृद्धि होती है और दुख दूर हो जाते हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story