धर्म-अध्यात्म

अपने राशि के अनुसार मां दुर्गा के इन स्वरुप की करें पूजा

Subhi
9 Oct 2021 4:08 AM GMT
अपने राशि के अनुसार मां दुर्गा के इन स्वरुप की करें पूजा
x
शारदीय नवरात्रि का आरंभ 07 अक्टूबर से हो गया है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज मां दुर्गा के ब्रह्मचाहरणी स्वरुप की आराधना की जाती है।

शारदीय नवरात्रि का आरंभ 07 अक्टूबर से हो गया है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज मां दुर्गा के ब्रह्मचाहरणी स्वरुप की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के समय को मां दुर्गा को प्रसन्न करने का सबसे सही समय माना जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की अपनी अलग अलग महत्ता है। आप अपनी राशि के अनुरुप मां दुर्गा के स्वरुप की आराधना करें, तो आपकी मनोकामनाएं जरुर पूरी होंगी। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि 12 राशियों के लिए मां दुर्गा के किन स्वरुपों की पूजा करनी चाहिए।

मेष: मेष राशि वालों को मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। प्रत्येक माह की नवमी को मां शैलपुत्री का व्रत करें। आपकी मनोकामना पूर्ण होगा।
वृष: वृष राशि के जातक को मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करनी चाहिए। आपको हर माह की नवमी तिथि को मां ब्रह्मचारिणी का व्रत रखना चाहिए।
मिथुन: इस राशि वालों को मां दुर्गा के चन्द्रघण्टा स्वरुप की आराधना करनी चाहिए। हर माह की अष्टमी के दिन मां चन्द्रघण्टा का व्रत रखें। संकट दूर होंगे।
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए माता सिद्धिदात्री की आराधना करना उत्तम होगा। आप भी प्रत्येक माह ही नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री का व्रत रखें। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
सिंह: इस राशि के जातक को मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। आप को हर माह की अष्टमी को मां कालरात्रि का व्रत रखना चाहिए।
कन्या: नवरात्रि में आपकी राशि के जातक मां दुर्गा के चन्द्रघण्टा स्वरुप की पूजा करें और हर मा​ह की नवमी को मां चन्द्रघण्टा का व्रत विधि विधान से करें। मातारानी सभी दुख दूर करेंगी।
तुला: तुला राशि वालों के लिए नवरात्रि में मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। प्रत्येक माह की नवमी को ब्रह्मचारिणी माता का व्रत रखें। आप पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा होगी।
वृश्चिक: आपकी राशि के जातकों को मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप की आराधना करनी चाहिए। आप हर माह की अष्टमी को मां शैलपुत्री का व्रत रखें। मां दुर्गा आपसे प्रसन्न होंगी।
धनु: धनु राशि वालों को मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए और प्रत्येक माह की अष्टमी तिथि को मां सिद्धिदात्री का व्रत रखें।
मकर: मकर राशि वालों के लिए मां सिद्धिदात्री के सा​थ मां काली की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। इसके अलावा प्रत्येक माह की अष्टमी को व्रत करना चाहिए।
कुंभ: इस राशि वालों को भी मकर की तरह ही मां सिद्धिदात्री और मां काली की पूजा करनी चाहिए और हर माह अष्टमी का व्रत रखना चाहिए। इससे संकट दूर होंगे और जीवन खुशहाल होगा।
मीन: मीन राशि के जातकों को भी मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा करनी चाहिए। हर अष्टमी तिथि को मां सिद्धिदात्री का व्रत रखें।


Next Story