- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ravivar को इन मंत्रों...
धर्म-अध्यात्म
Ravivar को इन मंत्रों और विधियों से करें सूर्य देव की पूजा
Tara Tandi
13 April 2025 10:46 AM IST

x
Surya dev puja ज्योतिष न्यूज़: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह रविवार को सूर्य देव की पूजा का विधान है। इस दिन विधि-विधान से भगवान भास्कर की पूजा करने से निरोगी काया और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा सूर्य देव की पूजा करने से निसंतान दंपत्तियों को स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित किया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और वह लगातार सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचता है। मालूम हो कि भगवान आदित्य को जीवन, स्वास्थ्य और शक्ति के देवता के रूप में जाना जाता है। ऐसे में अगर आप निरोगी काया चाहते हैं तो रविवार के दिन इस विधि से सूर्य देव की पूजा जरूर करें।
सूर्य देव पूजा विधि
रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
इसके बाद सूर्य देव को एक लोटा जल चढ़ाएं।
सूर्य देव को जल चढ़ाते समय 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
इसके बाद भगवान भास्कर को फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें।
इसके बाद सूर्य देव की आरती करें।
अब हाथ जोड़कर भगवान भास्कर से अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
सूर्य देव की आरती
ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान,
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।
रविवार को करें ये उपाय
रविवार के दिन काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना खिलाएं। यह उपाय हर बाधा को दूर करेगा।
रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। इससे धन, समृद्धि और यश में वृद्धि होती है।
हर रविवार को सूर्य का व्रत रखें। ऐसा करने से नेत्र और चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है।
रविवार के दिन उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने का दान करें। ऐसा करने से सूर्य देव के साथ-साथ शनि देव की भी कृपा प्राप्त होगी।
TagsRavivar इन मंत्रोंविधियों सूर्य देव पूजाOn Sundayworship Sun God with these mantras and methodsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





