धर्म-अध्यात्म

सोमवती अमावस्या पर करें शिवजी की पूजा, जानिए तिथि एवं महत्व

Triveni
14 Dec 2020 3:59 AM GMT
सोमवती अमावस्या पर करें शिवजी की पूजा, जानिए तिथि एवं महत्व
x
आज यानी 14 दिसंबर, सोमवार को सोमवती अमावस्या है। मान्यता है कि जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है

जनता से रिश्ता वेबडेसक| आज यानी 14 दिसंबर, सोमवार को सोमवती अमावस्या है। मान्यता है कि जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, इस दिन भक्तों को सूर्य भगवान को जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा-अर्चना भी की जानी चाहिए। शास्त्रों में इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा है। इस दिन कई शुभ अनुष्ठान किए जाते हैं। अमावस्या तिथि पर कई लोग अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध कर्म करते हैं। अमावस्या को अमावस या अमावसई के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या की तिथि और मुहूर्त।

सोमवती अमावस्या 2020 तिथि:
इस वर्ष सोमवती अमावस्या आज यानी 14 दिसंबर, सोमवार को पड़ रही है। यह आज सुबह 12:44 बजे शुरू होकर रात 9:46 बजे समाप्त होगी।
सोमवती अमावस्या महत्व:
इस दिन भगवान शिव, देवी पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की पूजा की जानी चाहिए। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दांपत्य को सोमवती अमावस्या की व्रत करना चाहिए। साथ ही कहा जाता है कि जो महिलाएं इस दिन व्रत करती हैं उनका उनका कल्याण होता है और उनके पति का जीवन बढ़ता है। इस दिन दान और स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति हेतु नदी में स्नान और प्रार्थना करते हैं। स्नान के बाद पितरों के नाम से दान भी किया जाता है साथ ही इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी किया जाता है।


Next Story