धर्म-अध्यात्म

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस तरह करें शिव की आराधना

Kiran
11 Jun 2023 2:24 PM GMT
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस तरह करें शिव की आराधना
x
हिन्दू धर्म में हर दिन किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता हैं जिसमें विशेष पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद पाया जा सकता है। आज सोमवार का दिन हैं जो कि भगवान शिव का माना जाता है। आज के दिन की गई सेवा शिव की आराधना भोलेनाथ को प्रसन्न करती हैं और आपको हर भय से मुक्ति दिलाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए जानकारी लेकर आए है कि किस तरह सोमवार को शिव की आराधना की जाए।
शिव की आराधना
अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरुर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।
इस तरह करें पूजा
भोले नाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल बेहद ही प्रिय वस्तु होती है। इन्हें चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।
शिव को भोग
सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप
सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
Next Story