धर्म-अध्यात्म

मां कात्यायनी की आज करें आराधना, जानिए कब है दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन एवं दशहरा

Triveni
22 Oct 2020 4:11 AM GMT
मां कात्यायनी की आज करें आराधना, जानिए कब है दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन एवं दशहरा
x
अक्टूबर माह का चौ​था सप्ताह चल रहा है। आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। आज मां कात्यायनी की पूजा विधि पूर्वक की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अक्टूबर माह का चौ​था सप्ताह चल रहा है। आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। आज मां कात्यायनी की पूजा विधि पूर्वक की जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस सप्ताह में कल्प प्रारंभ, मां कात्यायनी पूजा, मां कालरात्रि पूजा, महाष्टमी, महानवमी, कन्या पूजन, दशहरा पड़ने वाला है। आइए जानते हैं ​किस तारीख को कौन से व्रत एवं त्योहार पड़ेगे।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के व्रत एवं त्योहार

19 अक्टूबर 2020: सोमवार: मां चंद्रघंटा की पूजा

20 अक्टूबर 2020: मंगलवार: मां कुष्मांडा की पूजा और विनायक चतुर्थी व्रत।

21 अक्टूबर 2020: बुधवार: मां स्कंदमाता की पूजा।

21 अक्टूबर 2020: बुधवार: कल्प आरंभ।

22 अक्टूबर 2020: गुरुवार: मां कात्यायनी की पूजा।

23 अक्टूबर 2020: शुक्रवार: मां कालरात्रि की पूजा।

24 अक्टूबर 2020: शनिवार: महाष्टमी, महागौरी की पूजा, महानवमी, मां दूर्गा की पूजा। कन्या पूजन।

25 अक्टूबर 2020: रविवार- मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवरात्रि पारण, विजयादशमी या दशहरा।

19 अक्टूबर 2020: सोमवार: मां चंद्रघंटा की पूजा

आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, जिसमें उनके मंत्रों की जाप तथा आरती प्रमुख होता है।

20 अक्टूबर 2020: मंगलवार: मां कुष्मांडा की पूजा और विनायक चतुर्थी व्रत।

नवरात्रि का चौथा दिन 20 अक्टूबर को है। इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा विधि विधान से की जाएगी। इस दिन ही विनायक चतुर्थी भी है। आज के अवसर पर भगवान ​गणेश जी की पूजा की जाएगी।

21 अक्टूबर 2020: बुधवार: मां स्कंदमाता की पूजा और कल्प आरंभ।

21 अक्टूबर को नवरात्रि का पांचवा दिन है। इस दिन नौ दुर्गा के पांचवे स्वरुप मां स्कंदमाता की पूजा विधि विधान से होती है। 21 अक्टूबर से ही कल्प भी प्रारंभ हो रहा है।

22 अक्टूबर 2020: गुरुवार: मां कात्यायनी की पूजा।

22 अक्टूबर को नवरात्रि का छठा दिन है। इस दिन कात्यायन ऋषि की पुत्रि, जो मां दुर्गा की छठवीं अवतार हैं, उनकी विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

23 अक्टूबर 2020: शुक्रवार: मां कालरात्रि की पूजा।

23 अक्टूबर को नवरात्रि का सातवां दिन होगा। इस दिन मां दुर्गा की सातवीं अवतार मां कालरात्रि की पूजा विधि विधान से होगी।

24 अक्टूबर 2020: शनिवार: महाष्टमी, महागौरी की पूजा, महानवमी, मां दूर्गा की पूजा। कन्या पूजन।

24 अक्टूबर को नवरात्रि का आठवां दिन होगा, लेकिन इस दिन ही महाअष्टमी और महानवमी है। ऐसे में आज के दिन महागौरी और मां दूर्गा की पूजा की जाएगी। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाएगा।

25 अक्टूबर 2020: रविवार- मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवरात्रि पारण, विजयादशमी या दशहरा।

25 अक्टूबर को दशहरा या विजयादशमी है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। जो लोग नवरात्रि के नौ दिनों का व्रत रखते हैं, वे हवन और कन्या पूजन के बाद पारण कर व्रत को पूरा करेंगे। हालांकि कई स्थानों पर लोग अष्टमी के दिन ही पारण, कन्या पूजन और हवन कर लेते हैं। अगले दिन दूर्गा विसर्जन के साथ ही नवरात्रि का समापन हो जाएगा।


Next Story