धर्म-अध्यात्म

गुरुवार को इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा

Tara Tandi
22 July 2021 10:49 AM GMT
गुरुवार को इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा
x
सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भगवान विष्णु जगत के पालनकर्ता हैं, जिनकी पूजा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न हो जाती हैं। माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर जीवन में धन-धान्य, यश, सम्मान और वैभव की प्राप्ति होती है। इसके अलावा धन की कमी से छुटकारा और आर्थिक संकट दूर होते हैं। आज हम जानेंगे कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय, जिससे घर में माता लक्ष्मी का वास हो।

1. भगवान विष्णु को पशु बहुत प्रिय हैं, इसलिए गुरुवार के दिन किसी भी पशु-पक्षी को चारा और दाना खिलाने से विष्णु भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं। उनकी प्रसन्नता के साथ आपके घर में माता लक्ष्मी का भी वास होगा।

2. भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन केले के पौधे के सामने घी का दीपक जलाककर विष्णु की स्तुती करें। इससे माता लक्ष्मी का आशीष भी मिलेगा।

3. भगवान विष्णु को प्रसाद के रूप में केले का फल बहुत ही प्रिय है। उन्हें केला चढ़ाने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में सुख व समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन सुखी होता है।

4. गुरुवार के दिन बीज मंत्र का 108 बार जप करें। जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और धन की कमी दूर हो जाती है।

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Next Story