- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज के दिन करें भगवान...
आज के दिन करें भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा, मिलेगा शुभ संदेश
![आज के दिन करें भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा, मिलेगा शुभ संदेश आज के दिन करें भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा, मिलेगा शुभ संदेश](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/02/27/961855--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज माघ पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही सत्यानारायण की कथा सुनना भी आज के दिन बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन अगर व्यक्ति अपनी सामर्थ्यनुसार गरीबों को खाना, कपड़े, तिल, गुड़, कंबल घी आदि का दान करता है तो उसे शुभ फल प्राप्त होता है। आज के दिन स्नान और दान का महत्व बहुत ज्यादा होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्री हरि विष्णु और हनुमान जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है वो चंद्रमा का पूजन भी करता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।आज के दिन की बधाई लोग एक-दूसरे को देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो यहां पढ़ें माघ पूर्णिमा के शुभकामना संदेश।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)