धर्म-अध्यात्म

आज गुरुवार के दिन करें भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा और इन मंत्रों का जाप

Subhi
20 Jan 2022 1:53 AM GMT
आज गुरुवार के दिन करें भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा और इन मंत्रों का जाप
x
सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णुजी की पूजा-उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान नारायण के निमित्त व्रत-उपवास एवं पूजा करने से घर में सुख का आगमन होता है।

सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णुजी की पूजा-उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान नारायण के निमित्त व्रत-उपवास एवं पूजा करने से घर में सुख का आगमन होता है। ज्योतिष अविवाहित लड़कियों को शीघ्र शादी के लिए गुरुवार का व्रत करने की सलाह देते हैं। गुरु के बली होने से अविवाहित लड़कियों की शादी शीघ्र होती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति मिलती है। वैदिक काल से गुरुवार के दिन महिलाएं सुख और सौभाग्य समेत पुत्र प्राप्ति हेतु भगवान विष्णु की पूजा करती आ रही हैं। आइए, गुरुवार की पूजा विधि और मंत्र जानते हैं-

बृहस्पति शांति ग्रह मंत्र-

1.

देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम।

बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

2.

-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

3.

ध्यान मंत्र:

रत्नाष्टापद वस्त्र राशिममलं दक्षात्किरनतं करादासीनं,

विपणौकरं निदधतं रत्नदिराशौ परम्।

पीतालेपन पुष्प वस्त्र मखिलालंकारं सम्भूषितम्,

विद्यासागर पारगं सुरगुरुं वन्दे सुवर्णप्रभम्।।

4.

बृहस्पति विनियोगा मंत्र:

ॐ अस्य बृहस्पति नम:

ॐ अनुष्टुप छन्दसे नम:

ॐ सुराचार्यो देवतायै नम:

ॐ बृं बीजाय नम:

ॐ शक्तये नम:

ॐ विनियोगाय नम:



Next Story