धर्म-अध्यात्म

राशिनुसार करें सावन शिवरात्रि में शिव की आराधना

Kiran
29 Jun 2023 2:14 PM GMT
राशिनुसार करें सावन शिवरात्रि में शिव की आराधना
x
सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए जाना जाता हैं। ऐसे में कल 6 अगस्त, शुक्रवार को सावन शिवरात्रि का मौका पड़ रहा हैं जो कि शिव भक्तों के लिए एक शुभ अवसर हैं जब भोलेनाथ की सेवा करते हुए उनसे मनोकामना पूर्ती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए राशिनुसार सावन शिवरात्रि में शिव की आराधना करने के तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे भोलेनाथ को प्रसन्न कर जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं राशिनुसार शिवरात्रि में शिव की आराधना के बारे में।
मेष राशि
शिवजी का गुड़ के जल से अभिषेक करें और महादेव को लाल पेड़ा, लाल चंदन और कनेर का फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके ऊपर भगवान शिव जी की कृपा बरसेगी।
वृष राशि
सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दही से शिवजी का अभिषेक करें और उन्हें शक्कर, चावल, सफेद चंदन और सफेद फूल चढ़ाएं।
मिथुन राशि
भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आप गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें और उन्हें मूंग और कुश चढ़ाएं।
कर्क राशि
भगवान शिवजी को मनाने के लिए शुद्ध घी से उनका अभिषेक करें और चावल, कच्चा दूध, सफेद आर्क और शंख पुष्पी अर्पित करें।
सिंह राशि
भगवान शिव का गुड़ के जल से अभिषेक करें। साथ ही गुड़ और चावल से बनी खीर का नैवेद्य तथा मदार के फूल अर्पित करें।
कन्या राशि
शिवजी को प्रसन्न करने के लिए आप गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही उन्हें भांग, दूब, मूंग और पान अर्पण करें।
तुला राशि
भगवान शिव को सुगंधित तेल या इत्र अर्पित करें। साथ ही उन्हें दही, शहद, श्रीखंड का नैवेद्य और सफेल फूल चढ़ाएं। इस उपाय से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
वृश्चिक राशि
भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही उन्हें लाल रंग की मिठाई और लाल पुष्प चढ़ाएं।
धनु राशि
सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का हल्दीयुक्त दूघ से अभिषेक करें। साथ ही केसर, बेसन से बनी मिठाई और गेंदे के फूल चढ़ाएं।
मकर राशि
भगवान शिव का नारियल पानी से अभिषेक करें और उड़द से बनी मिठाई तथा नीलकमल के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां कम होंगी।
कुंभ राशि
सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का तिल के तेल से अभिषेक करें और उन्हें उड़द से बनी मिठाई और शमी के फूल चढ़ाएं।
मीन राशि
भगवान शिव का केसरयुक्त दूध से अभिषेक करें और उन्हें दही-चावल का नैवेद्य, पीली सरसों तथा नाग केसर अर्पित करें। यह उपाय आपको कामयाबी दिलाएगा।
Next Story