- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस विधि से करें भगवान...
धर्म-अध्यात्म
इस विधि से करें भगवान भोलेनाथ की पूजा, जानें पूजा सामग्री
Tara Tandi
9 July 2023 5:11 PM IST

x
सावन का पहला सोमवार और भगवान शिव के भक्ति अराधना के पर्व को लेकर कई तरह की तैयारियां शुरू हो चुकी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है. इस दिन उनकी विधिवत पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है. अगर आप भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा जरूर करें. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में सावन माह में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिससे भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी.
इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा
1. सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और निवृत होने का बाद साफ वस्त्र पहनें.
2. घर के मंदिर में दीप जलाएं.
3. सभी देवी-देवताओं का गंगाजल से अभिषेक करें.
4. भगवान भोलेनाथ को पूल अर्पित करें और बेलपत्र चढ़ाएं.
5. भगवान शिव की आरती करें और भोग लगाएं. इस बात का कास ध्यान रखें कि भगवान सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं.
6. इस माह में भगवान शिव का खास ध्यान रखें.
जानें व्रत का नियम
इस दिन सात्विक आहार लें और लेहसून, प्याज न खाएं.
मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें. ब्रह्मचार्य का पालन न करें.
जानें क्या है सामग्री
फूल, पंच फल, सोना, पूजा का बर्तन, कुशासन, दही, घी, शहद, गंगा जल , पंचरस, जनेऊ, बेलपत्र, धतूरा, भांग, बेर, मिष्ठान, भांग, गाय का कच्चा दूध, धूप, दीप, जौ के बाले, मंदार का फूल, गन्ने का रस, कपूर, चंदन आदि.
Next Story





