- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- masik Durgashtami इस...
धर्म-अध्यात्म
masik Durgashtami इस मुहूर्त में करें पूजा, सफलता का मिलेगा आशीर्वाद
Tara Tandi
13 July 2024 5:18 PM IST

x
masik Durgashtam ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन मासिक दुर्गाष्टमी को बेहद ही खास माना गया है जो कि मां दुर्गा की साधना आराधना का दिन होता है इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं हिंदू पंचांग के अनुसार मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है
इस दिन भक्त माता रानी के निमित्त दिनभर उपवास रखते हैं और भक्ति भजन करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से मां आदिशक्ति की कृपा बरसती है और जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है इस बार मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 14 जुलाई दिन रविवार यानी कल मनाया जाएगा।
इस शुभ दिन पर अगर माता रानी की शुभ मुहूर्त में पूजा की जाए तो देवी धन संपदा और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा का मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 13 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 14 जुलाई को शाम 5 बजकर 52 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी 14 जुलाई दिन रविवार यानी कल मनाया जाएगा। इस दिन माता रानी की पूजा करना उत्तम माना जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता की पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है। ऐसे में इस मुहूर्त में पूजा पाठ किया जा सकता है।
Tagsmasik Durgashtami मुहूर्त पूजासफलता मिलेगा आशीर्वादMonthly Durgashtami Muhurat Pujayou will get blessings for successजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





