धर्म-अध्यात्म

शनि जयंती के दिन शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Tara Tandi
13 May 2023 9:31 AM GMT
शनि जयंती के दिन शुभ मुहूर्त में करें पूजा
x
हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का महत्व भी होता हैं लेकिन शनि जयंती बेहद ही खास मानी जाती हैं। जो कि भगवान शनिदेव की पूजा को समर्पित होती हैं। इस दिन भक्त उपवास रखते हुए भगवान की विधिवत पूजा करते हैं। पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को भगवान सूर्यदेव के पुत्र शनिदेव की जयंती मनाई जाती हैं।
इस दिन श्रद्धा भाव से शनिदेव की पूजा करने से भगवान की कृपा बरसती हैं। शनि जयंती को शनि जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता हैं। इस साल शनि जयंती का त्योहार 19 मई को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा अगर शुभ मुहूर्त में की जाए तो शनिदेव अतिशीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर कृपा करते हैं। तो आज हम आपको शनि जयंती पर पूजन का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

शनि जयंती के दिन शुभ मुहूर्त में करें पूजा

शनि जयंती की तारीख— 19 मई 2023
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का आरंभ— 18 मई की रात्रि 9 बजकर 42 मिनट से
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का समापन— 19 मई को रात्रि 9 बजकर 22 मिनट तक।
आपको बता दें कि इस दिन भगवान शनिदेव की विधिवत पूजा करने व व्रत आदि रखने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। इस दिन पूजा पाठ करने से साधक के सभी कष्टों व दुखों का निवारण हो जाता हैं साथ ही सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता हैं।
Next Story